फ्रीडम सेल | 50% डिस्काउंट | 10 से 14 अगस्त तक  कॉल करें
ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

NCGG का क्षमता निर्माण कार्यक्रम

  • 11 Dec 2024
  • 8 min read

स्रोत: पी.आई.बी

हाल ही में मसूरी स्थित राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG) में श्रीलंकाई सिविल सेवकों हेतु क्षमता निर्माण कार्यक्रम का छठा संस्करण शुरू हुआ। 

  • इस कार्यक्रम में श्रीलंका के 40 सिविल सेवकों ने भाग लिया जिसमें शासन, नीतिगत रूपरेखा, शासन में AI तथा लोक प्रशासन में भारत के सफल मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया गया। 
  • NCGG: इसकी स्थापना वर्ष 2014 में भारत सरकार द्वारा कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान के रूप में की गई थी। 
    • यह राष्ट्रीय प्रशासनिक अनुसंधान संस्थान (NIAR) से विकसित हुआ है, जिसकी स्थापना वर्ष 1995 में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) द्वारा की गई थी। 
    • NIAR को बाद में एकीकृत करने के साथ इसका नाम बदलकर NCGG कर दिया गया, जो भारत एवं 20 से अधिक देशों के सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने पर केंद्रित है। इसमें शासन सुधार, डिजिटल इंडिया, SVAMITVA, SDG तथा आयुष्मान भारत जैसे विविध विषय शामिल हैं।

और पढ़ें: NCGG में उन्नत नेतृत्व विकास कार्यक्रम का समापन

close
Share Page
images-2
images-2