रैपिड फायर
बोधन AI और भारत EduAI स्टैक
- 13 Feb 2026
- 12 min read
हाल ही में सरकार ने बोधन AI की शुरुआत की है, जिसके तहत एक ओपन-सोर्स भारत EduAI स्टैक विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किंडरगार्टन से लेकर अनुसंधान तक पूरे शिक्षा तंत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को समाहित करना है।
- बोधन AI: यह शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसे IIT मद्रास स्थित शिक्षा के लिए AI उत्कृष्टता केंद्र द्वारा विकसित किया गया है।
- इसका उद्देश्य भारत EduAI स्टैक के निर्माण के माध्यम से शिक्षा के लिये AI-सक्षम डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) विकसित करना है।
- भारत EduAI स्टैक: यह एक ओपन-सोर्स डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में कार्य करेगा, जिसके माध्यम से शिक्षा पारिस्थितिक तंत्र में AI टूल्स को लागू किया जाएगा। इसमें व्यक्तिगत AI ट्यूटर, AI-सहायता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण और समर्थन, संस्थागत प्रशासनिक प्रणालियाँ तथा बड़े लर्निंग डेटा सेट्स पर आधारित डेटा-आधारित नीति निर्माण शामिल होंगे।
- दृष्टिकोण: इस पहल का उद्देश्य “AI for All” के सिद्धांत के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता को समावेशी, परस्पर-संगत (इंटरऑपरेबल) और सॉवरेन बनाना है तथा समान अवसरों वाली शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
- अनुप्रयोग: यह पहल AI ट्यूटरों के माध्यम से व्यक्तिगत शिक्षण, AI-सहायता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण तथा अभिभावकों को बच्चों के विकास की निगरानी में सहायता करने वाले टूल्स के माध्यम से शिक्षा को न्यायसंगत, किफायती, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली बनाने का प्रयास करती है।
|
और पढ़ें: भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना |