दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

ऑस्ट्राहिंद 2025

  • 13 Oct 2025
  • 11 min read

स्रोत: पी.आई.बी. 

भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'ऑस्ट्राहिंद 2025' के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिये भारतीय सेना का एक दल ऑस्ट्रेलिया के लिये रवाना हुआ, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाता है।

  • युद्ध अभ्यास ऑस्ट्राहिंद: इसकी शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी और इसका पहला संस्करण राजस्थान के महाजन में आयोजित किया गया था।
    • इसे एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में आयोजित करने की योजना है, जहाँ भारत और ऑस्ट्रेलिया में यह बारी-बारी से (एकांतरत:) आयोजित किया जाता है।
    • ऑस्ट्राहिंद का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ावा देना और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है।
    • यह युद्ध अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों पर अध्याय VII के तहत शहरी और अर्द्ध-शहरी इलाकों में बहु-क्षेत्रीय अभियान आयोजित करते हुए अंतर-प्रचालनीयता को भी बढ़ावा देगा।
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंध: वर्ष 2020 में दोनों देशों के व्यापक रणनीतिक साझेदार बनने और वर्ष 2021 में पारस्परिक रसद सहायता समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के रक्षा संबंधों में विस्तार हुआ।
    • दोनों देश मालाबार, तालिस्मन सेबर और कोप इंडिया जैसे बहुपक्षीय अभ्यासों में भी भाग लेते हैं, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतर-प्रचालकता के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Australia

और पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

close
Share Page
images-2
images-2