ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

ऑस्ट्राहिंद

  • 13 Nov 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी

हाल ही में, अभ्यास ऑस्ट्राहिंद (AUSINDEX) का तीसरा संस्करण नवंबर, 2024 में महाराष्ट्र के पुणे में विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरू हुआ।

  • इसका आयोजन भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से किया जाता है। जिसका उद्देश्य संयुक्त अभियानों में सैन्य सहयोग और अंतर-संचालनशीलता को बढ़ाना है।
  • अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय सात के तहत अर्द्ध-रेगिस्तानी इलाकों में अर्द्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त उप-पारंपरिक संचालन के संचालन में अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाकर सैन्य सहयोग को प्रोत्साहन देना है। अभ्यास में उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और संयुक्त सामरिक अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
    • अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा - युद्ध की तैयारी और सामरिक प्रशिक्षण चरण और सत्यापन चरण। 
    • यह अभ्यास भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी (2020) के तहत बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाता है।
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अन्य अभ्यास AUSINDEX और PITCHBLACK हैं।
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा सहयोग:
  • पारस्परिक रसद समर्थन समझौता
    • दोनों ही देश क्वाड, राष्ट्रमंडल, हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA), आसियान क्षेत्रीय मंच, जलवायु एवं स्वच्छ विकास पर एशिया प्रशांत साझेदारी के सदस्य हैं तथा पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हो चुके हैं

और पढ़ें: भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास

close
Share Page
images-2
images-2