प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

असम राइफल्स

  • 25 Mar 2022
  • 3 min read

हाल ही में शिलाॅन्ग में असम राइफल्स का 187वांँ स्थापना दिवस मनाया गया। असम राइफल्स उत्तर-पूर्व का प्रहरी है और देश का सबसे पुराना अर्द्धसैनिक बल है।

प्रमुख बिंदु

असम राइफल्स की भूमिका:

  • असम राइफल्स केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के तहत एक केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल है।
  • ऐतिहासिक दृष्टि से असम राइफल्स का गठन वर्ष 1835 में कछार लेवी (Cachar Levy) नामक एक एकल सैन्यबल के रूप में पूर्वोत्तर भारत में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया था।
  • इसने असम क्षेत्र को प्रशासन और वाणिज्य के लिये खोलने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया तथा समय के साथ इसे "नागरिक के दाहिने हाथ और सेना के बाएँ हाथ" (Right Arm Of The Civil And Left Arm Of The Military) के रूप में जाना जाने लगा।
  • असम राइफल्स की जम्मू-कश्मीर में दो बटालियन और एक राष्ट्रीय आपदा राहत बल बटालियन तैनात है, जो प्राकृतिक आपदाओं के मामले में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
  • यद्यपि भारत कई वर्षों से संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में योगदान दे रहा है, असम राइफल्स की राइफलवुमेन टीम को शामिल करने से राष्ट्रों के समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में एक और सामाजिक एवं मानवीय आयाम जुड़ जाता है।
  • आज़ादी के बाद की प्रमुख भूमिका:
    • भारत-चीन युद्ध 1962 के दौरान पारंपरिक युद्धक भूमिका।
    • 1987 में श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के हिस्से के रूप में एक विदेशी भूमि में संचालन (ऑपरेशन पवन)।
    • भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में शांति स्थापना में भूमिका।
  • नवंबर 2019 में MHA ने इसे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के साथ विलय करने का प्रस्ताव दिया।
    • ITBP एक विशेष पर्वतीय बल है, जिसकी स्थापना अक्तूबर 1962 में हुई थी।
    • यह लद्दाख में काराकोरम दर्रे से अरुणाचल प्रदेश के जलेप ला दर्रे तक 3488 किलोमीटर भारत-चीन सीमा पर सीमा सुरक्षा संबंधी कार्यों हेतु तैनात है।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल:

  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) गृह मंत्रालय के अधिकार के तहत भारत में निम्नलिखित सात सुरक्षा बलों को संदर्भित करता है।
    • असम राइफल्स (AR)
    • सीमा सुरक्षा बल (BSF)
    • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
    • केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)
    • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
    • राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)
    • सशस्त्र सीमा बल (SSB)

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2