इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

134वीं डॉ. अंबेडकर जयंती

  • 15 Apr 2024
  • 4 min read

स्रोत: पी.आई.बी

चर्चा में क्यों? 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (DAF) द्वारा 14 अप्रैल, 2024 को 134वीं डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई।

  • बी.आर. अंबेडकर ने स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिंदू व्यक्तिगत कानूनों में सुधार लाने के उद्देश्य से हिंदू कोड बिल में उनका कम-ज्ञात योगदान, अधिक न्यायसंगत समाज के लिये उनके दृष्टिकोण को समझने में भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है।

हिंदू कोड बिल क्या था?

  • नवगठित सरकार में कानून मंत्री के रूप में, अंबेडकर ने वर्ष 1950 में हिंदू कोड बिल का मसौदा तैयार करना शुरू किया। यह हिंदू व्यक्तिगत कानूनों में सुधार करने का अंबेडकर का प्रयास था जो हिंदू कानून को संहिताबद्ध और आधुनिक बनाएगा, जिससे महिलाओं को अधिक अधिकार मिलेंगे।
    • बिल का मसौदा तैयार करने से पहले, अंबेडकर ने महत्त्वपूर्ण ग्रंथों और श्लोकों का अनुवाद करने के लिये संस्कृत विद्वानों को नियुक्त किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि सुधार हिंदू परंपरा में निहित थे।
  • इस बिल को कॉन्ग्रेस पार्टी और विपक्ष के भीतर से कड़े विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके कारण नेहरू द्वारा इसके पारित होने में देरी हुई।
  • अंबेडकर के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद, नेहरू ने पहल की और चार अलग-अलग बिलों का समर्थन किया, जिनमें हिंदू कोड बिल के समान सामग्री शामिल थी।

Dr. BR Ambedkar

डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (DAF):

  • DAF का गठन बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के संदेश और विचारधाराओं को प्रसारित करने के लिये किया गया था, जिसका लक्ष्य अखिल भारतीय पैमाने पर उनके दृष्टिकोण एवं विचारों को आगे बढ़ाना था।
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत 1992 में स्थापित, DAF डॉ. अंबेडकर की विरासत को संरक्षित एवं प्रचारित करने के लिये समर्पित एक स्वायत्त निकाय के रूप में कार्य करता है।
  • डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक (DANM) संग्रहालय व्यक्तिगत सामान, तस्वीरों, पत्रों और दस्तावेज़ों के संग्रह के माध्यम से डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जीवन, कार्य एवं योगदान को प्रदर्शित करता है।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स: 

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस पार्टी की स्थापना डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने की थी? (2012)

  1. पीज़ेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया
  2. ऑल इंडिया शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन 
  3.  द इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (B) 


मेन्स 

प्रश्न. अलग-अलग दृष्टिकोण और रणनीतियों के बावजूद महात्मा गांधी तथा डॉ. बी.आर. अंबेडकर का दलितों के उत्थान का एक सामान्य लक्ष्य था। स्पष्ट कीजिये। (2015)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2