रैपिड फायर
हम्बोल्ट पेंगुइन
- 24 Nov 2025
- 11 min read
चिली ने हम्बोल्ट पेंगुइन (स्फेनिस्कस हम्बोल्टी) को संकटग्रस्त के रूप में पुनः वर्गीकृत किया है, जो बढ़ती चिंता को दर्शाता है क्योंकि इस प्रजाति को अपने प्रशांत तटरेखा पर आबादी में तीव्र गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।
- आवास क्षेत्र: हम्बोल्ट पेंगुइन पेरू और चिली के तटीय क्षेत्रों में पाया जाता है, विशेष रूप से प्रशांत महासागर में हम्बोल्ट धारा के किनारे, वैश्विक जनसंख्या का लगभग 80% चिली के समुद्र तट पर पाया जाता है।
- विशिष्ट विशेषताएँ: इसके सिर पर सफ़ेद C-आकृति वाली पट्टी, छाती पर काली धारी और आँखों के आसपास गुलाबी मांसल भाग होता है, जिससे इसे आसानी से पहचाना जा सकता है।
- यह पेंगुइन अपने सिर पर मौजूद सफेद C-आकार की पट्टी, छाती पर काली पट्टी, और आँखों के आसपास गुलाबी मांसल क्षेत्र के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है।
- आहार: यह मांसाहारी है और मुख्य रूप से ऐन्कोवी, सार्डिन, हेरिंग तथा छोटे समुद्री जीवों को खाता है।
- व्यवहार: व्यवहार: यह बिलों, गुफाओं या गुआनो (पक्षियों की बीट) के जमाव में घोंसला बनाता है, अधिकांश पेंगुइन प्रजातियों के विपरीत, यह बड़े चूज़ा समूह (क्रेच) नहीं बनाता।
- संरक्षण स्थिति: IUCN द्वारा संवेदनशील के रूप में वर्गीकृत और CITES परिशिष्ट I के अंतर्गत सूचीबद्ध।
- अल नीनो घटनाओं, वाणिज्यिक मत्स्य संग्रहण का दबाव, आवास की हानि, प्रदूषण, बर्ड फ्लू और जलवायु परिवर्तन से आबादी पर गंभीर प्रभाव पड़ा है, जिससे प्रजनन की सफलता बाधित हुई है तथा भोजन की उपलब्धता कम हुई है।
| और पढ़ें: हम्बोल्ट पेंगुइन |
