इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


शासन व्यवस्था

खेलों को बढ़ावा देने हेतु सामाजिक नवाचार

  • 25 Mar 2020
  • 4 min read

प्रीलिम्स के लिये:

मदर्स फॉर स्पोर्टस एंड फिटनेस ऐप, राष्ट्रमंडल खेल

मेन्स के लिये:

खेलों को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा किये गये विभिन्न प्रयास

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा सरकार ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिये माताओं के सहयोग से सामाजिक नवाचार की शुरुआत की है। 

प्रमुख बिंदु:

  • इन नवाचारों के तहत युवा माताओं की सहायता लेने की योजना है ताकि उनके बच्चों को हर प्रकार की खेल गतिविधियों के लिये प्रोत्साहित किया जा सके।
  • इस सामाजिक नवाचार को एक नई दिशा प्रदान करने हेतु खेल, महिला और बाल विकास सहित सात विभाग कार्य कर रहे हैं।
  • विभाग से जुड़े अधिकारियों का मानना ​​है कि अगर माताएँ अपने बच्चों को खेल के मैदानों में ले जाती हैं, तो आने वाले वर्षों में खिलाड़ियों की संख्या में काफी वृद्धि हो सकती है।
  • सरकार जल्द ही ‘मदर्स फॉर स्पोर्टस एंड फिटनेस (Mothers for Sports and Fitness)’ नामक एक एप भी लॉन्च करेगी।
  • हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्द्धाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उच्च नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरियों की पेशकश पहले से ही कर रही है जिससे राज्य में खेल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
  • राज्य के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त आँकड़ों से पता चलता है कि प्रत्येक बड़े गाँव के 100 से 200 युवा विभिन्न खेलों से जुड़े हैं। 

उपलब्धियाँ 

  • भारत की जनसंख्या का मात्र 2% और भौगोलिक क्षेत्र का 2% से भी कम होने के बावज़ूद हरियाणा के युवा अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत में आये सभी पदकों का लगभग एक-तिहाई पदक हासिल करते हैं। 
  • वर्ष 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games-CWG) में भारत के 66 पदकों में से 22 पदक एवं देश के कुल 26 स्वर्ण पदकों में से 9 स्वर्ण पदक हरियाणा के एथलीटों ने जीते थे।
  • उल्लेखनीय है कि फोगाट बहनों सहित देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ पहलवान हरियाणा राज्य से ही संबंधित है।

राष्ट्रमंडल खेल

(Commonwealth Games):

  • पहला राष्ट्रमंडल खेल वर्ष 1930 में हैमिल्टन, कनाडा में आयोजित किया गया था, जहाँ 11 देशों ने छह खेलों और 59 कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये 400 एथलीटों को भेजा था।
  • वर्ष 1930 से हर चार वर्षों में (द्वितीय विश्व युद्ध के कारण वर्ष 1942 और वर्ष 1946 को छोड़कर) इन खेलों का आयोजन किया जाता है।

मदर्स फॉर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस ऐप

(Mothers For Sports And Fitness App):

  • इस ऐप में सभी खेल के मैदानों एवं मैदानों से संबंधित कर्मचारियों का विवरण होगा।
  • यह कोच से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी और सरकार द्वारा संचालित खेल के मैदानों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में सूचना प्रदान करेगा।
  • यह ऐप खेल के मैदानों की अवस्थिति को प्रदर्शित करेगा ठीक वैसे ही जैसे टैक्सी ऐप (ओला, उबर आदि) उपलब्ध टैक्सी की अवस्थिति को प्रदर्शित करते है।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow