इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मेसेडोनिया

  • 14 Jan 2019
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?


हाल ही में ‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ (Macedonia) के सांसदों ने अपने देश का नाम बदलकर ‘रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मेसेडोनिया’ करने के लिये मतदान किया। मेसेडोनिया के 120 में से 81 सांसदों ने नाम परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया जिससे नाम बदलने हेतु आवश्यक 2/3 बहुमत हासिल हो गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस कदम से यूरोप के दो देशों ग्रीस और ‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ के बीच लगभग तीन दशकों से जारी विवाद का अंत हो सकता है।
  • दोनों देशों के बीच यह विवाद ‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ के नाम को लेकर था। ‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ की सीमा से लगने वाले ग्रीस के क्षेत्र (‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ के दक्षिण में स्थित ग्रीस के कुछ हिस्से) को भी मेसेडोनिया ही कहा जाता है।
  • सिकंदर महान ग्रीस के मेसेडोनिया क्षेत्र का रहने वाला था। इसी वज़ह से ग्रीस के नागरिक इस नाम को लेकर नाराज़ थे और नाटो तथा यूरोपीय संघ में ‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ की सदस्यता को रोक रहे थे।
  • इसी विवाद को सुलझाने हेतु पिछले साल जून में दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ था जिसके तहत ‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ को अपना नाम बदलना था। फलस्वरूप नाटो तथा यूरोपीय संघ में ‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ की सदस्यता को ग्रीस द्वारा समर्थन मिलना था।
  • दोनों देश इस बात पर सहमत थे कि ‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ को अब 'रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मेसेडोनिया' के नाम से जाना जाएगा और मेसोडोनियन भाषा में इसे ‘सेवेर्ना मकदूनिया’ कहा जाएगा।
  • समझौते में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उत्तरी मेसेडोनिया को पुरानी ग्रीक सभ्यता से संबंधित नहीं माना जाएगा।
  • नए नाम की आधिकारिक घोषणा से पहले मेसेडोनिया की जनता और ग्रीस की संसद की मंज़ूरी मिलनी आवश्यक है जिसके मद्देनज़र यह मतदान किया गया।
  • यदि तय समझौते के तहत ग्रीस द्वारा भी इस नाम को मंज़ूरी दे दी जाती है तो इस छोटे से गणराज्य, ‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ के लिये नाटो और यूरोपीय संघ में प्रवेश करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ का इतिहास

  • इसे रिपब्लिक ऑफ मैकेडोनिया, रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया या मकदूनिया भी कहा जाता है।
  • वर्ष 1991 में यूगोस्लाविया से अलग होकर नया देश ‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ बना था।
  • 1991 में रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया पूर्व यूगोस्लाविया से अलग हो गया और स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • लगभग 25,000 वर्ग किमी. से थोड़े अधिक क्षेत्रफल वाले इस देश की आबादी लगभग 20 लाख है।

स्रोत- इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow