इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

वेनेज़ुएला की मदद करेगा रेड क्रॉस

  • 30 Mar 2019
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में रेड क्रॉस ने संकट से जूझ रहे वेनेज़ुएला में राहत सामग्री वितरित करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि वेनेज़ुएला में राजनीतिक दखलंदाज़ी के खतरे के बावजूद रेड क्रॉस निष्पक्षता से राहत सामग्री का वितरण करने जा रहा है।

प्रमुख बिंदु

  • इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़ के प्रमुख ने सहायता की घोषणा करते हुए कहा कि रेड क्रॉस निष्पक्षता और स्वतंत्रता के अपने सिद्धांतों के अनुसार ही कार्य करेगा।
  • रेड क्रॉस द्वारा दी जाने वाली सहायता के पहले चरण में 650,000 लोगों को मदद मिलेगी।
  • संयुक्त राष्ट्र की एक आंतरिक रिपोर्ट के अनुसार, वेनेज़ुएला की लगभग 24% आबादी (सात मिलियन लोग) को मानवीय सहायता की सख्त आवश्यकता है।
  • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि जीवन स्तर में गिरावट की वज़ह से कुपोषण और जानलेवा बीमारियाँ बढ़ रही हैं।
  • वेनुज़ुएला की सरकार ने आर्थिक संकट के लिये अमेरिका और विपक्षी नेता गुइदो को दोषी ठहराया था।

वेनेज़ुएला संकट क्या है?

  • दक्षिण अमेरिकी देश वेनेज़ुएला इस समय अभूतपूर्व राजनीतिक संकट के दौर से गुज़र रहा है और यह वहाँ लंबे समय से जारी आर्थिक संकट की देन है।
  • पिछले दिनों वेनेज़ुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए थे जिसके पश्चात् प्रमुख विपक्षी नेता जुआन गाइदो ने स्वयं को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया।
  • वेनेज़ुएला के इस संकट ने विश्व को भी दो हिस्सों में बाँट दिया और धीरे-धीरे यह संकट वैश्विक रूप लेने की ओर अग्रसर हो चला।
  • अमेरिका और यूरोपीय देश वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता के समर्थन में हैं तो रूस और चीन जैसे देश खुलकर मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पक्ष में हैं।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़

  • रेड क्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य मानवीय ज़िन्दगी व स्वास्थ्य का बचाव करना है।
  • इसकी स्थापना युद्ध भूमि पर जख्मी और पीडि़तों को सहायता प्रदान करने के लिये वर्ष 1863 में हेनरी ड्यूनेन्ट ने जिनेवा में की थी।
  • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है। इसे तीन बार (वर्ष 1917,1944 और 1963) नोबेल शांति पुरस्कार दिया जा चुका है।
  • रेड क्रॉस मुख्य उद्देश्य युद्ध या विपदा के समय में कठिनाइयों से राहत दिलाना है। रेड क्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है।
  • रेड क्रॉस ने मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वयं प्रेरित सेवा, एकता एवं सार्वभौमिकता के सिद्धांतों को आत्मसात किया है।
  • भारतीय रेड क्रॉस का सोसायटी अधिनियम 1920 में पारित किया गया है जो शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, रोगों को रोकने और पीडि़तों को सहायता प्रदान करने पर बल देता है।

स्रोत- द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2