इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire करेंट अफेयर्स (15 June)

  • 15 Jun 2019
  • 8 min read
  • 13 और 14 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में हिस्सा लेने के लिये किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक का दौरा किया। इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ताओं में हिस्सा लिया तथा ईरान, मंगोलिया और कज़ाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों के साथ भी मुलाक़ात की। 14 जून को नरेंद्र मोदी किर्गिज़स्तान के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर वहाँ की आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा पर रहे। उन्होंने किर्गिज़स्तान के राष्ट्रपति जीनबेकोव के साथ भारत-किर्गिज़ बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया। जहाँ तक सवाल SCO का है तो यह एक राजनीतिक और सुरक्षा समूह है, जिसका मुख्यालय बीजिंग में है। SCO का गठन वर्ष 2001 में हुआ था तथा चीन, रूस, कज़ाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिज़स्तान इसके संस्थापक सदस्य हैं। यह संगठन खासतौर पर सदस्य देशों के बीच सैन्य और आर्थिक सहयोग के लिये बनाया गया है। इसमें खुफिया जानकारियों को साझा करना और मध्य एशिया में आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाना शामिल है। भारत और पाकिस्तान को वर्ष 2017 में इसके स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।
  • 14 जून को दुनियाभर में विश्व रक्तदान दिवस का आयोजन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा वर्ष 2004 में शुरू किये गए इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूक करना और सुरक्षित रक्तदान करने के लिये स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए उनका आभार व्यक्त करना है। इस दिवस को मनाने का एक अन्य उद्देश्य रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना भी है। विश्व रक्तदान दिवस मानव विज्ञान में नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाइन की याद मनाया जाता है, जिन्हें मानव रक्त का वर्गीकरण करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया था। इस वर्ष विश्व रक्तदान दिवस की थीम Safe blood for all रखी गई है तथा रवांडा होस्ट कंट्री है। एक अनुमान के अनुसार हमारे देश में हर साल लगभग 1.20 करोड़ यूनिट रक्त की ज़रूरत होती है। लेकिन रक्तदाताओं से केवल 90 लाख यूनिट ही रक्त एकत्रित हो पाता है।
  • केंद्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्गों के उप-वर्गीकरण के मुद्दे की जाँच के लिये गठित आयोग का कार्यकाल 31 जुलाई, 2019 से 2 महीने आगे बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। आयोग के कार्यकाल का यह छठा विस्तार है। इस आयोग का गठन जस्टिस (सेवानिवृत्त) जी. रोहिणी की अध्यक्षता में 2 अक्तूबर, 2017 को किया गया था। समग्र विकास के लिये अन्य पिछड़ा वर्ग जातियों/ समुदायों में लाभ के समान वितरण की ज़रूरत को देखते हुए संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत इस आयोग का गठन किया गया था। इस आयोग को केंद्रीय सूची में शामिल अन्य पिछड़ा वर्गों के अंदर उप-वर्गीकरण के मुद्दे की जाँच करनी है। अपने गठन के समय से ही आयोग अन्य पिछड़ा वर्गों का उप-वर्गीकरण करने वाले सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोगों के साथ विचार-विमर्श कर रहा है।
  • समुद्रीय सूचनाएँ साझा करने के क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को अपनाने में सहायता प्रदान करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्रीय सुरक्षा चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझने के लिये भारतीय नौसेना ने गुरुग्राम स्थित सूचना संलयन केंद्र (Information Fusion Centre) में 12-13 जून को समुद्रीय सूचना साझाकरण कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें लगभग 30 देशों के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में भागीदार देशों के विषय वस्तुु विशेषज्ञों द्वारा समुद्री डकैती, मानव और मादक पदार्थों की तस्कदरी तथा इन चुनौतियों से निपटने के लिये कानूनी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भारतीय नौसेना के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल एम.एस. पवार ने इस कार्यशाला का उद्घाटन किया। समुद्र में गतिविधियों का पैमाना, क्षेत्र और बहुराष्ट्रीदय स्ववरूप समुद्रीय सुरक्षा के लिये एक सहयोगी दृष्टिकोण की जरूरत के मद्देनज़र सूचना संलयन केंद्र की शुरुआत पिछले वर्ष दिसंबर में की गई थी।
  • भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (IRSD) ने फ्रेंच नेशनल रेलवेज (FNCF) और फ्राँस की एजेंसी-AFD के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया है। इस समझौते के तहत AFD ने भारत में रेलवे स्टेशनों के विकास में सहायता के लिये IRSD के तकनीकी साझेदार के रूप में FNCF-हब्स और कनेक्शंस के माध्यम से अधिकतम सात लाख यूरो का अनुदान प्रदान करने पर सहमति जताई है। इससे IRSD अथवा भारतीय रेल पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि FNCF ने दिल्ली-चंडीगढ़ रेलखंड के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाने और लुधियाना एवं अम्बाला स्टेशनों के विकास से संबंधित अध्ययनों में भारतीय रेलवे की सहायता की है।
  • यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित समारोह यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल में डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह न्यूयॉर्क का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह है, जिसमें यूनिसेफ की ओर से मानवता की भलाई के लिये काम करने वाले लोगों को अवॉर्ड्स दिये जाते हैं। इस समारोह का आयोजन 3 दिसंबर को न्यूयॉर्क में किया जाएगा। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 4 नवंबर, 1946 को हुआ था। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है। यूनेस्को के 193 सदस्य देश हैं और 11 सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं। इसके कुछ सदस्य देश ऐसे भी हैं जो अभी तक स्वतंत्र नहीं हुए हैं। इसका मुख्यालय पेरिस में है तथा इसके अधिकांश क्षेत्रीय कार्यालय क्लस्टर के रूप में हैं, जिसके अंतर्गत तीन-चार देश आते हैं। यूनेस्को के 27 क्लस्टर कार्यालय और 21 राष्ट्रीय कार्यालय हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2