इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire करेंट अफेयर्स (19 March)

  • 19 Mar 2019
  • 4 min read
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन (National Institute of Nutrition-NIN) और सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट (International Crops Research Institute for the Semi-Arid Tropics-Icrisat) ने किशोरियों में देखी जाने वाली कुपोषण की समस्या से निपटने हेतु ‘FeFA गर्ल्स’ की शुरुआत की है। ‘FeFA गर्ल्स’ का उद्देश्य लड़कियों में हीमोग्लोबिन और आयरन के स्तर में सुधार लाना है। दोनों संस्थान तेलंगाना सरकार के साथ मिलकर इस परियोजना को पूरा करने हेतु काम करेंगे। ‘FeFA गर्ल्स’ का तात्पर्य है-
    • Fe- आयरन का रासायनिक प्रतीक
    • FA- किशोरियों के लिये (For Adolescent)
  • श्री संतोष झा (आईएफएस 1993) को उज़्बेकिस्तान गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि श्री संतोष झा वर्तमान में भारतीय दूतावास, वाशिंगटन में मिशन के उप प्रमुख हैं। वह शीघ्र ही उज़्बेकिस्तान में कार्यभार संभालेंगे।
  • भारत-थाईलैंड राजनयिक संबंधों के 72 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रॉयल थाई एम्बेसी ने हाल ही में तीन दिवसीय ‘नमस्ते थाईलैंड महोत्सव’ का आयोजन किया था। इस महोत्सव की शुरुआत 15 मार्च को हुई थी, जबकि समापन 17 मार्च को हुआ। द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में, भारत का थाईलैंड के साथ एक अच्छा और शांतिपूर्ण संबंध रहा है।
  • गिनी के प्रधानमंत्री इब्राहिम कसूरी फोफना 10 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे। इस यात्रा के दौरान वह भारत-अफ्रीका के प्रमुख व्यापारिक सम्मेलन में भाग लेंगे और शीर्ष नेतृत्त्व के साथ वार्ता करेंगे ताकि संबंधों को मज़बूत किया जा सके। हाल के शिखर दौरों के बाद भारत-गिनी द्विपक्षीय रिश्‍तों में तेज़ी आई है और इसे नई ऊँचाई मिली है।
  • भारत और पाकिस्तान सहित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य कज़ाखस्तान के सैरी अर्का क्षेत्र में आयोजित होने वाले संयुक्त अभ्यास, सैरी-अर्का-एंटीटेरर-2019 (Sary-Arka-Antiterror 2019) में भाग लेंगे। भारत और पाकिस्तान 2017 में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य बने थे और दोनों ने पिछले साल रूस में आयोजित वार गेम्स में भी भाग लिया था।
  • हाल ही में बम नामक भीषण चक्रवात ने पश्चिमी अमेरिका के कोलोराडो शहर में दस्तक दी। कोलोराडो से होता हुआ यह चक्रवात ग्रेट प्लेन और मिडवेस्ट के कुछ हिस्सो में फैल गया था। बम चक्रवात को सर्दियों का तूफान भी कहा जाता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, जब बैरोमीटर का दबाव 24 घंटों में 24 मिलीबार गिरता है, तब यह तूफान आता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2