इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स : 01 दिसम्बर, 2018

  • 01 Dec 2018
  • 6 min read

हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • इसका उद्देश्य पूरी दुनिया के लोगों को एड्स का सामना करने के लिये एकजुट करना, HIV संक्रमित लोगों के प्रति समर्थन प्रदर्शित करना तथा HIV के कारण मरने वालों को श्रद्धांजलि देना है।
  • इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1988 में हुई थी तथा यह पहला दिवस है जिसे वैश्विक रूप से स्वास्थ्य को समर्पित किया गया है।
  • इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम ‘नो योर स्टेटस’ (Know Your Status) है।

प्रमुख तथ्य

  • HIV एक प्रमुख वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा है इसके कारण अब तक लगभग 35 मिलियन से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वर्ष 2017 में, वैश्विक स्तर पर HIV के कारण 9,40,000 लोगों की मृत्यु हुई।
  • 2017 के अंत तक लगभग 36.9 मिलियन लोग इससे संक्रमित थे और वैश्विक स्तर पर 2017 में 1.8 मिलियन नए लोग इससे संक्रमित हुए।
  • HIV संक्रमित 59% वयस्क और 52% बच्चे 2017 में आजीवन एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (Antiretroviral Therapy - ART) प्राप्त कर रहे थे।
  • WHO के अनुसार, अफ़्रीकी क्षेत्र एड्स से सबसे अधिक प्रभावित है वर्ष 2017 में इस क्षेत्र के 25.7 मिलियन लोग HIV संक्रमित थे। इसके अलावा HIV संक्रमण के नए  मामलों में से दो तिहाई से अधिक मामले इस क्षेत्र से सामने आते हैं।
  • एक अनुमान के अनुसार, वर्तमान में HIV संक्रमित 75% लोगों को अपने स्टेटस के बारे में पाता है। 2017 में HIV संक्रमित 21.7 मिलियन लोग विश्व स्तर पर एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) प्राप्त कर रहे थे।

किम्बरले प्रक्रिया (Kimberley Process)

  • बेल्जियम के ब्रूसेल्स में 12 से 16 नवंबर, 2018 तक किम्बरले प्रक्रिया प्रमाणन योजना (KPCS) की बैठक आयोजित हुई।
  • यूरोपीय संघ ने भारत को 1 जनवरी, 2019 से KPCS की अध्यक्षता सौंप दी है।
  • KPCS का अगला अंतर-सत्रीय अधिवेशन भारत की अध्यक्षता में आयोजित होगा और वर्ष 2019-20 की अवधि में बोत्सवाना और रूसी संघ इसके उपाध्यक्ष होंगे।
  • KPCS का लक्ष्य विश्व के लगभग 99 प्रतिशत हीरा व्यापार को विवाद से मुक्त करना है।

किम्बरले प्रक्रिया प्रमाणन योजना (KPCS)

  • किम्बरले प्रक्रिया सरकार, अंतर्राष्ट्रीय हीरा उद्योग और सिविल सोसाइटी की एक संयुक्त पहल है, जो कि ‘कॉन्फ्लिक्ट डायमंड’ (Conflict Diamonds) के प्रवाह को रोकने का कार्य करती है।
  • ‘कॉन्फ्लिक्ट डायमंड’ का आशय विद्रोही आंदोलनों या उनके सहयोगियों द्वारा सरकारों के विरुद्ध युद्ध के वित्तपोषण हेतु उपयोग किये जाने वाले अपरिष्कृत (Rough) हीरे से है।
  • ‘किम्बरले प्रक्रिया प्रमाणन योजना’ (KPCS) 1 जनवरी, 2003 से प्रभावी हुई।
  • भारत इसका संस्थापक सदस्य है।
  • किम्बरले प्रोसेस ने शांति, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में योगदान दिया है।
  • भारत KPCS का संस्थापक सदस्य है।

अंतर्राष्ट्रीय सैन्य एडमिरल कप नौका दौड़

  • भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझिमाला द्वारा वार्षिक रूप से आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित अंतर्राष्‍ट्रीय सैन्य एडमिरल कप नौका दौड़ प्रतियोगिता का नौंवा संस्‍करण 2 से 6 दिसंबर, 2018 तक इट्टिकुलुम खाड़ी में आयोजित किया जाएगा।
    इस नौका दौड़ में 'लेजर रेडियल' श्रेणी में 31 विदेशी नौसैनिक अकादमी हिस्सा LE।
  • इस वर्ष 31 देश- ऑस्‍ट्रलिया, बांग्‍लादेश, ब्राजील, कनाडा, मिस्र, फ्राँस, इंडोनेशिया, इस्राइल, जापान, मलेशिया, म्याँमार, नाइजीरिया, ओमान, पोलैंड, श्रीलंका, ब्रिटेन, अमरीका, सऊदी अरब, मालदीव, कतर, जर्मनी, इटली, संयुक्‍त अरब अमीरात, वियतनाम, बुल्‍गारिया, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, बहरीन, ईरान तथा चीन भाग लेंगे।
  • इसके अतिरिक्‍त भारत से दो टीमें (INA तथा NDA) भाग लेंगी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2