प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

प्रीलिम्स फैक्ट्स : 11 दिसंबर, 2017

  • 11 Dec 2017
  • 6 min read

सौर मंडल के अन्वेषण के लिये वर्चुअल संस्थान
(Solar System Exploration Research Virtual Institute)

सोलर सिस्टम एक्सप्लोरेशन रिसर्च वर्चुअल इंस्टिट्यूट  Asian Development Bank मूल रूप में नासा चंद्र विज्ञान संस्थान (NASA Lunar Science Institute - NLSI) वर्ष 2008 में नासा द्वारा स्थापित एक संगठन है।  यह नासा के चंद्र विज्ञान कार्यक्रमों को विस्तारित करने तथा इसके अनुपूरक के रूप में कार्य करता है। 

प्रमुख बिंदु

  • नासा विज्ञान मिशन निदेशालय (Science Mission Directorate - SMD) और एक्सप्लोरेशन सिस्टम मिशन निदेशालय (Exploration Systems Mission Directorate - ESMD) द्वारा समर्थित एन.एल.एस.आई. को नासा एमेस रिसर्च सेंटर (NASA Ames Research Center) द्वारा प्रबंधित किया जाता है।
  • यह नासा के एस्ट्रोबायोलॉजी इंस्टीट्यूट (NASA Astrobiology Institute - NAI) पर आधारित संगठन है, जिसमें नासा के चंद्र अन्वेषण लक्ष्यों (NASA's lunar exploration goals) से संबंधित आयामों पर देश भर में फैले शोधकर्त्ताओं द्वारा एक साथ मिलकर काम किया जाता है। 

अजेय योद्धा 2017
(Ajeya Warrior 2017)

‘अजेय योद्धा’ भारतीय सेना और रॉयल ब्रिटिश सेना के बीच एक संयुक्त अभ्यास है। यह अभ्यास दो साल में एक बार (बारी-बारी से एक बार भारत में तथा एक बार ब्रिटेन में) आयोजित किया जाता है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के तीसरे संस्करण का आयोजन राजस्थान में किया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु

  • इस अभ्यास का उद्देश्य "भारतीय और ब्रिटेन की सेना के बीच सकारात्मक सैन्य संबंधों को स्थापित करना तथा  बढ़ावा प्रदान करना है।
  • साथ ही इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत विद्रोह तथा आतंकवादी क्रियाकलापों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु संयुक्त सामरिक स्तर पर अंतर – संचालन क्षमता (Ability and Interoperability) को बढ़ावा प्रदान करना” है।
  • इस अभ्यास के अंतर्गत दोनों देशों सेनाओं द्वारा आपसी कौशल में वृद्धि करने तथा अनुभवों के आदान-प्रदान पर बल दिया जाता है।

530 मिलियन वर्षीय जीवाश्म में दुनिया की सबसे पुरानी आंख

हाल ही में शोधकर्त्ताओं द्वारा एक विलुप्त समुद्री प्राणि के 530 लाख वर्षीय जीवाश्म में "दुनिया की सबसे पुरानी आँख" पाए जाने का दावा किया है। एस्टोनिया (Estonia) से स्मिडटील्स रीटि (Schmidtiellus reetae) नामक समुद्री जीव का जीवाश्म प्राप्त हुआ है, जिसमें केकड़ों, मधुमक्खियों और ड्रेगनफली जैसे कई आधुनिक जानवरों में देखी जाने वाली आँखों का प्रारंभिक रूप पाया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • स्मिडटील्स रीटि में एक मिश्रित आकृति पाई गई। 
  • इसमें एक प्रकाशीय अंग मौजूद होता है जिसमें ओम्माटीडिया (ommatidia) नामक छोटी दृश्य कोशिकाओं के समुच्चय भी शामिल है। यह संरचना वर्तमान की मधुमक्खियों के समान है। 
  • हालाँकि, बहुत से आधुनिक जानवरों की तुलना में इस प्रजाति की दृष्टि बहुत अच्छी नहीं है, तथापि यह अपने मार्ग में आने वाले शिकारियों और अन्य बाधाओं की पहचान कर सकने में पूर्ण रूप से सक्षम है। 

एशियाई विकास बैंक
(Asian Development Bank)

एशियाई विकास बैंक एक बहुपक्षीय वित्तीय संस्था है। इस बैंक की स्थापना एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वर्ष 1966 में की गई थी, जिसका मुख्यालय फिलीपींस के मनीला में स्थित है।

  • इसके 67 सदस्य देश हैं।
  • यह बैंक क्षेत्रीय, उप-क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय परियोजनाओं को प्राथमिकता देता है। 
  • सामाजिक और पर्यावरण परियोजनाओं को सहायता प्रदान करने पर बैंक का विशेष ध्यान रहता है।  

प्रमुख विशेषताएँ

  • विकास परियोजनाओं और कार्यक्रमों के लिये वित्तीय और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना। 
  • आर्थिक विकास के लिये लोक एवं निजी पूंजी निवेश को प्रोत्साहन देना। 
  • विकासशील सदस्य-राष्ट्रों की विकास योजनाओं और नीतियों के समन्वय में सहायता प्रदान करना। 
  • यह बैंक आधारभूत आर्थिक ढाँचे, शिक्षा, पर्यावरण सुरक्षा, क्षेत्रीय सहयोग एवं एकीकरण तथा वित्तीय क्षेत्र के विकास के लिये धन सहायता प्रदान करता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2