इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 09 Nov, 2017

  • 09 Nov 2017
  • 5 min read

भारत में लॉन्च हुआ ‘क्लाउड बेस्ड’ प्लेटफार्म

  • हाल ही में वैश्विक व्यावसायिक सेवा संगठन ‘अर्न्स्ट एंड यंग’ (Ernst & Young) ने आपूर्ति श्रृंखला और विनिर्माण में उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत में एक ‘क्लाउड-बेस्ड प्लेटफार्म’ (cloud-based platform) लॉन्च किया है।
  • यह ईवाई कैटेलिस्ट (EY Catalyst) प्लेटफार्म व्यवसायों को सतत परिचालन उतकृष्टता परिणाम प्राप्त करने तथा उन्हें विनिर्माण गतिविधियों में सुधार करने में भी सहायता कर सकता है।
  • ‘ईवाई कैटेलिस्ट’ व्यवसायों को 24 घंटे एक व्यापक आईपी डेटाबेस तक पहुँच बनाने की अनुमति प्रदान करता है।   इस डेटाबेस में अनेक भाषाओं में हज़ारों आपूर्ति पक्ष और विनिर्माण संबंधी संचालन के हज़ारों कई तरीकों का उल्लेख किया गया है।
  •  इसका उपयोग यूरोप, अमेरिका, लैटिन अमेरिका, एशिया-प्रशांत और ऑस्ट्रेलिया में 20 से अधिक वर्षों से किया जा रहा है।


क्लेप्टो स्लग

  • हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा ‘क्रैटेना पेरेग्राइन (cratena peregrine) नामक समुद्री स्लग में एक नई शिकारी प्रवृत्ति ‘क्लेप्टोप्रेडेसन’ (kleptopredation) देखी गई है।
  • पॉलिप पर मिलने वाले ये शिकारी प्लैंकटन को जकड़ लेते हैं।   अतः ये पॉलिप और प्लैंकटन को खा सकते हैं।
  • समुद्री स्लग का यह व्यवहार इटली के उत्तर-पश्चिम सिसली (sicily) द्वीप में देखा गया था।


‘एक्सट्रीम वैल्यू थ्योरी’

  • यह सांख्यिकी की एक शाखा है, जिसमें कम संभावना वाली घटनाओं का उल्लेख किया जाता है।
  •  इन तकनीकों को कई प्रकार की गतिविधियों ( जैसे शेयर बाज़ार के गिरने से लेकर मूसलाधार बारिश होने तक) में प्रयोग किया जाता है।
  • इसका प्रयोग अनेक प्रकार के क्षेत्रों जैसे- संरचनागत इंजीनियरिंग, वित्त, पृथ्वी विज्ञान, ट्रैफिक का अनुमान और भूगर्भ इंजीनियरिंग में व्यापक स्तर पर किया जाता है। एक्सट्रीम वैल्यू थ्योरी और एक्सट्रीम वैल्यू विश्लेषण का मूल उद्देश्य आधुनिक डाटा पत्राचार के लिये आधार तैयार करना है।


विश्व का पहला ‘फ्लोटिंग विंड प्रोजेक्ट’

  • यह 30 मेगावाट का ‘हाईविंड स्कॉटलैंड’ (hywrid scotland) प्रोजेक्ट है, जिसमें 6-6 मेगावाट क्षमता वाले पाँच सीमेंस टरबाइन (siemens turbines) मौजूद हैं।
  • अपतटीय विंड टरबाइन का आधार निश्चित होता है।  अतः उन्हें ऐसी जगहों पर नहीं लगाया जा सकता जहाँ पानी अधिक गहरा होता है।  नोर्वे की आयल कंपनी स्टेटऑइल (statoil) आठ वर्ष से अपने फ्लोटिंग विंड टरबाइन के साथ प्रयोग कर रही थी, जिसके परिणामस्वरूप ‘हाईविंड स्कॉटलैंड’ प्रोजेक्ट बनाया गया है।


तालानोआ डायलॉग

  • तालानोआ (talanoa) प्रशांत द्वीपों की भाषा का शब्द है। इसका तात्पर्य वार्ताओं को आसान, मुक्त, मैत्री, प्रतिस्पर्धी और पारदर्शिता पूर्ण बनाने से है।   इसके तहत विचारों का आदान-प्रदान कहानियों के माध्यम से किया जाता है।
  • तालानोआ में अन्य देशों पर पर इलजाम लगाने अथवा उनकी आलोचना करने की कोई गुंजाइश नहीं है।
  • हाल ही में इस शब्द का प्रयोग फिज़ी के राष्ट्रपति फ्रैंक बैनीमारामा ने बॉन (जर्मनी) में चल रहे COP 23 बैठक में किया है ।  उनके द्वारा इस शब्द का प्रयोग इस ओर संकेत करने के लिये किया गया था कि उनकी सरकार के दौरान होने वाली जलवायु संबंधी सभी वार्ताएँ समावेशी और मैत्री होंगी।
  • यह शब्द जलवायु के संदर्भ में पहले से ही प्रयोग किया जाता है और इसका उपयोग अब बॉन सम्मेलन में भी किया जा रहा है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2