इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

NAVDEX 21 और IDEX 21

  • 22 Feb 2021
  • 5 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारतीय नौसेना का जहाज़ प्रलय (Pralaya) 20 से 25 फरवरी, 2021 तक निर्धारित NAVDEX 21 (नौसेना रक्षा प्रदर्शनी) और IDEX 21 (अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी) में भाग लेने के लिये संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के आबू धाबी पहुँच गया है।

  • इस प्रदर्शनी में INS मैसूर (INS Mysore- फारस की खाड़ी में तैनात एक स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक) भी भाग ले रहा है।

प्रमुख बिंदु

  • NAVDEX 21 और IDEX 21 के विषय में:
    • अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी कंपनी (ADNEC) द्वारा IDEX, NAVDEX और अंतर्राष्ट्रीय रक्षा सम्मेलनों का आयोजन रक्षा मंत्रालय तथा संयुक्त अरब अमीरात सशस्त्र बलों के जनरल कमांड के सहयोग से किया जाता है।
    • IDEX/NAVDEX का आयोजन द्विवार्षिक रूप से होता है जो वैश्विक रक्षा क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन, यूएई के रक्षा उद्योग का विकास का समर्थन और प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के बीच नए संबंधों का निर्माण करती हैं।
    • IDEX, MENA क्षेत्र में होने वाली एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी और सम्मेलन है जहाँ रक्षा, भूमि, समुद्र और वायु क्षेत्रों में नवीनतम तकनीक का प्रदर्शन किया जाता है।
      • MENA क्षेत्र: MENA मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र का एक संक्षिप्त नाम है। इस क्षेत्र में लगभग 19 देश आते हैं।
        • MENA क्षेत्र में वैश्विक आबादी का लगभग 6%, वैश्विक तेल भंडार का 60% और विश्व के प्राकृतिक गैस भंडार का 45% हिस्सा मौजूद है।
        • इस क्षेत्र के देश अल्जीरिया, बहरीन, मिस्र, ईरान, इराक, इज़राइल, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, लीबिया, मोरक्को, ओमान, फिलिस्तीन, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, ट्यूनीशिया, संयुक्त अरब अमीरात और यमन हैं।
  • INS प्रलय:
    • स्वदेश निर्मित प्रबल क्लास मिसाइल वैसल (Prabal Class Missile Vessel) के दूसरे जहाज़ आईएनएस प्रलय को वर्ष 2002 में भारतीय नौसेना में कमीशन (Commission) किया गया था।
    • इस जहाज़ का निर्माण गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में किया गया जो भारतीय जहाज़ निर्माण उद्योग की क्षमताओं का प्रमाण है। यह एक बहुमुखी स्वरूप में इस्तेमाल होने वाला जहाज़ है जो विभिन्न प्रकार के युद्ध मिशन को अंजाम देने में सक्षम है।
  • भारत और यूएई के बीच रक्षा संबंध:
    • भारत और यूएई के बीच रक्षा संबंध वर्ष 2017 में द्विपक्षीय संबंधों की 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ (Comprehensive Strategic Partnership) के बाद से लगातार बढ़ रहे हैं।
    • अबू धाबी (यूएई की राजधानी) के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान वर्ष 2017 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।
    • दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच संपर्क और बातचीत को बढ़ाने के लिये मार्च 2018 में द्विपक्षीय अभ्यास GULF STAR-1 का उद्घाटन संस्करण आयोजित किया गया था। इस अभ्यास का अगला संस्करण इसी वर्ष (2021 में) आयोजित होने की संभावना है।

भारत की रक्षा प्रदर्शनी

  • DefExpo: DefExpo का 11वाँ संस्करण वर्ष 2020 में लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में पहली बार आयोजित किया गया था।
    • यह रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख द्विवार्षिक फ्लैगशिप कार्यक्रम है।
  • एयरो इंडिया: एयरो इंडिया शो का 13वाँ संस्करण बंगलूरू के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन (कर्नाटक) में आयोजित किया गया था।
    • एयरो इंडिया एक द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सैन्य और नागरिक एयर शो (Airshow) है।
    • यह एक प्रमुख कार्यक्रम है जो अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय सैन्य तथा नागरिक विमान निर्माताओं, उनके सहायक उद्योगों, व्यापारियों आदि को आकर्षित करता है।

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2