इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


जैव विविधता और पर्यावरण

काजिन सारा झील

  • 10 Aug 2019
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

नेपाल में कुछ ही महीनों पहले एक नई झील ‘काजिन सारा’ (Kajin Sara) की खोज की गई। ऐसी संभावनाएँ जताई जा रही हैं कि यह झील दुनिया की सबसे ऊँची झील हो सकती है।

प्रमुख बिंदु :

  • ज्ञातव्य है कि इस नई झील को पर्वतारोहियों के एक समूह ने नेपाल के ‘मनांग’ ज़िले में खोजा था।
  • अनुमानतः यह झील 5,200 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, परंतु अभी आधिकारिक रूप से इसे सत्यापित नहीं किया गया है।
  • संभवतः यह झील 1,500 मीटर लंबी तथा 600 मीटर चौड़ी है।
  • यदि आधिकारिक रूप में इस झील की ऊँचाई 5000 मीटर से अधिक होने की पुष्टि हो जाती है तो ‘काजिन सारा’ झील दुनिया की सबसे ऊँची झील बन जाएगी।
  • वर्तमान में दुनिया की सबसे लंबी झील ‘टिलिचो झील’ है।

टिलिचो झील

(Tilicho Lake)

  • यह झील भी नेपाल में ही स्थित है और वर्तमान में यह दुनिया की सबसे ऊँची झील है।
  • यह झील लगभग 4,919 मीटर (16,138 फुट) की ऊँचाई पर स्थित है।
  • नेपाल के जल एवं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस झील में कोई भी जलीय जीव नहीं पाया गया है।

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2