इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

भारत-फिनलैंड संबंध

  • 19 Apr 2022
  • 8 min read

प्रीलिम्स के लिये:

क्वांटम कंप्यूटिंग, सतत् ऊर्जा तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहन, साइबर-फिजिकल सिस्टम, क्वांटम टेक्नोलॉजीज, फ्यूचर मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल

मेन्स के लिये:

द्विपक्षीय समूह और समझौते, भारत के हितों पर देशों की नीतियों और राजनीति का प्रभाव, भारत-फिनलैंड संबंध 

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में फिनलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री ने भारत के केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री से मुलाकात की।

  • उन्होंने क्वांटम कंप्यूटिंग पर एक इंडो-फिनिश वर्चुअल नेटवर्क सेंटर स्थापित करने के निर्णय की घोषणा की।
  • भारतीय द्वारा क्वांटम कंप्यूटिंग पर वर्चुअल नेटवर्क सेंटर हेतु तीन प्रमुख संस्थानों आईआईटी मद्रास, आईआईएसईआर पुणे और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक) पुणे की पहचान की है।

Finland

बैठक की मुख्य विशेषताएंँ:

  • भारत फिनलैंड अनुसंधान एवं विकास संस्थानों के साथ अनुसंधान सहयोग को विकसित करने और फिनलैंड उद्योग के साथ प्रौद्योगिकी सहयोग विकसित करने का इच्छुक है, विशेष रूप से निम्नलिखित प्रौद्योगिकी डोमेन और क्वांटम कंप्यूटिंग के अनुप्रयोगों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जैसे कि:
    • सतत् ऊर्जा प्रौद्योगिकी (उत्पादन, रूपांतरण, भंडारण और संरक्षण), पर्यावरण और स्वच्छ प्रौद्योगिकियांँ।
    • विभिन्न अनुप्रयोगों हेतु जैव आधारित अर्थव्यवस्था, बायोबैंक और जैव आधारित सामग्री।
    • जल और समुद्री प्रौद्योगिकी।
    • खाद्य और कृषि प्रौद्योगिकी।
    • वहनीय स्वास्थ्य सेवा (फार्मास्यूटिकल्स और बायोमेडिकल इंस्ट्रुमेंटेशन सहित),
    • सभी क्षेत्रों में उन्नत विनिर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एकीकरण और मशीन लर्निंग के लिये प्रौद्योगिकियांँ।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन, साइबर-भौतिक प्रणाली, क्वांटम प्रौद्योगिकी, ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन आदि जैसे कई नए मिशन मोड कार्यक्रम शुरू किये गए हैं तथा सामाजिक चुनौतियों के मुद्दों को हल करने में फिनलैंड के साथ संयुक्त सहयोग की मांग की है।
  • दौरे पर आए फिनलैंड के मंत्री ने आश्वासन दिया कि फिनलैंड कंपनियांँ कार्बन-तटस्थ प्रौद्योगिकियों के लिये भारत के साथ साझेदारी करेंगी और जलवायु परिवर्तन में स्थिरता हेतु सहयोग को बढ़ाएंगी।
  • फिनलैंड के मंत्री ने भारत को सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले नए उत्पादों और सेवाओं के विकास को बढ़ावा देने हेतु चिकित्सा अनुसंधान के लिये उच्च गुणवत्ता वाले मानव नमूनों की मध्यस्थता के लिये फिनलैंड की बायोबैंक परियोजना में सहयोग हेतु भी आमंत्रित किया।

फिनलैंड-भारत संबंधों का इतिहास:

  • पृष्ठभूमि: फिनलैंड और भारत के बीच परंपरागत रूप से मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं।
    • हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों ने दोनों पक्षों द्वारा अनुसंधान, नवाचार और निवेश में सहयोग के साथ विविधता को स्थापित किया है।
    • वर्ष 2019 ने दोनों देशों के बीच 70 वर्ष के राजनयिक संबंधों को चिह्नित किया।
  • परस्पर महत्त्व: फिनलैंड भारत को अपने उत्पादों के लिये एक बाज़ार और अपने उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों के लिये एक अनुकूल निवेश गंतव्य के रूप में देखता है।
    • भारत फिनलैंड को यूरोपीय संघ के एक महत्त्वपूर्ण सदस्य और आधुनिक प्रौद्योगिकी के भंडार के रूप में देखता है।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग: विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में भारत तथा फिनलैंड के बीच मज़बूत संबंध हैं।
    • भारत और फिनलैंड दोनों अंटार्कटिक संधि के सलाहकार सदस्य हैं, साथ ही उनके अंटार्कटिका में उनके सक्रिय स्टेशन भी हैं।
      • फिनलैंड वर्ष 2023 में अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक (ATCM) तथा वर्ष 2024 में भारत की मेजबानी करेगा।
    • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और फिनिश मौसम विज्ञान संस्थान (FMI) वर्ष 2014 से वायुमंडलीय पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं।
      • इस सहयोग के तहत FMI द्वारा विकसित वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान मॉडल (Air Quality Forecasting models) को भारतीय क्षेत्र के लिये अनुकूलित किया गया है जिसके परिणामस्वरूप प्रदूषण की घटनाओं को सूक्ष्म स्तर से क्षेत्रीय स्तर तक पूर्वानुमानित करने की क्षमता में वृद्धि हुई है ताकि प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण उचित कार्रवाई कर सकें।
    • फिनलैंड 5G/6G प्रौद्योगिकी में अग्रणी है, जिसके साथ ही शीर्ष भारतीय आईटी कंपनियाँ इस क्षेत्र में सहयोग करना चाहती हैं।
  • आर्थिक और वाणिज्यिक संबंध:
    • वर्ष 2020 में फिनलैंड के साथ भारत का कुल व्यापार (वस्तुओं और सेवाओं) 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर था जो भारत के पक्ष में है।
    • वर्ष 2020 में वस्तुओं का व्यापार लगभग 950 मिलियन अमेरिकी डॉलर था तथा फिनलैंड के पक्ष में लगभग 134 मिलियन अमेरिकी डॉलर था।
    • भारत से फिनलैंड की शीर्ष आयातित वस्तुएँ (जनवरी-दिसंबर 2020):
      • औषधीय उत्पाद
      • कपड़ों से निर्मित वस्तुएँ 
      • कच्चा धागा 
      • धातुओं के उत्पाद
      • इलेक्ट्रिक मशीनरी और पार्ट्स
    • फिनलैंड से भारत की शीर्ष आयातित वस्तुएँ (जनवरी-दिसंबर 2020):
      • विशेष उद्योगों के लिये मशीनरी
      • इलेक्ट्रिक मशीनरी और पार्ट्स
      • कागज, पेपरबोर्ड और उनसे संबंधित उपकरण 
      • धात्विक अयस्क और धातु स्क्रैप
      • सामान्य औद्योगिक मशीनरी
  • सांस्कृतिक संबंध:
    • फिनलैंड भारतीय संस्कृति के प्रति ग्रहणशील है।
    • फिनलैंड में कई भारतीय नृत्य विद्यालय और योग विद्यालय हैं।
    • भारतीय नृत्य और संगीत (शास्त्रीय और समकालीन दोनों) को बढ़ावा देने वाले भारतीय संघों तथा अन्य सांस्कृतिक संगठनों द्वारा नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
    • फिनिश इंडिया सोसायटी वर्ष 1956 से सक्रिय है।

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2