इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

गैबॉन में तख्तापलट

  • 02 Sep 2023
  • 4 min read

प्रिलिम्स के लिये:

गैबॉन और उसके पड़ोसियों का स्थान, नाइजर में तख्तापलट (2023)

मेन्स के लिये:

भारत के हितों पर देशों की नीतियों और राजनीति का प्रभाव, तख्तापलट किसी देश के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को कैसे प्रभावित करता है

स्रोत: द हिंदू

चर्चा में क्यों? 

गैबॉन तेल से समृद्ध एक मध्य अफ्रीकी देश है, लेकिन गरीबी और राजनीतिक अस्थिरता से ग्रस्त है, यहाँ विद्रोही सैनिकों के एक समूह ने तख्तापलट कर सत्ता पर कब्ज़ा करने तथा देश के राष्ट्रपति को घर में नज़रबंद करने का दावा किया है।

  • गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो ओन्डिम्बा के खिलाफ चुनाव में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण तख्तापलट का प्रयास हुआ, जो देश के भीतर बढ़ते असंतोष को दर्शाता है।

गैबॉन से संबंधित मुख्य बिंदु:

  • अवस्थिति:
    • गैबॉन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर से घिरा एक पूर्व फ्राँसीसी औपनिवेशिक देश है जो फ्राँस तथा फ्राँसीसी भाषा एवं संस्कृति से दृढ़ संबंध रखता है। इसकी राजधानी लिबरेविले है।
    • यह कैमरून, इक्वेटोरियल गिनी और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Democratic Republic of Congo- DRC) के साथ भूमि सीमा साझा करता है।
    • गैबॉन की आबादी 2.3 मिलियन (वर्ष 2021) है और इसके 88% क्षेत्र में जंगल हैं।
    • गैबॉन को व्यापक रूप से 'अफ्रीका लास्ट ईडन' के रूप में वर्णित किया गया है, लोन्गो नेशनल पार्क (Loango National Park) देश के सबसे अच्छे वन्यजीव-दर्शन स्थलों में से एक है।

  • शहरीकरण:
    • अफ्रीका में सबसे अधिक शहरीकरण दर गैबॉन में है, गैबॉन के पाँच में से चार से अधिक नागरिक शहरों में रहते हैं।
  • गैबॉन की अर्थव्यवस्था:
    • गैबॉन उप-सहारा अफ्रीका में चौथा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।
    • पिछले दशक में मज़बूत आर्थिक विकास का कारण मुख्य रूप से तेल और मैंगनीज़ उत्पादन  रहा।
    • वर्ष 2020 में अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के प्रयासों के बावजूद तेल क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 38.5% और निर्यात में 70.5% योगदान रहा।
    • गैबॉन पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) का सदस्य है, लेकिन इसकी तेल संपदा कुछ ही लोगों के हाथों में केंद्रित है और विश्व बैंक के अनुसार, 15 से 24 वर्ष आयु के लगभग 40% गैबॉनवासी वर्ष 2020 में बेरोज़गार थे। 

अफ्रीका में अन्य हालिया उथल-पुथल:

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2