इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

अरोरा सुपरकंप्यूटर

  • 22 Mar 2019
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

संयुक्त राज्य अमेरिका ने दुनिया का सबसे तेज़ कंप्यूटर बनाने का निर्णय लिया है जिसे अरोरा सुपरकंप्यूटर (Aurora Supercomputer) कहा जा रहा है।

प्रमुख बिंदु

  • अरोरा सुपर कंप्यूटर (Aurora Supercomputer) को शिकागो के बाहर लेमोंट, इलिनॉय (Lemont, Illinois) स्थित आर्गन नेशनल लेबोरेटरी (Argonne National Laboratory) में स्थापित किया जाना है।
  • यह पहला ऐसा कंप्यूटर होगा जो एक्ज़ास्केल अर्थात् प्रति सेकंड एक बिलियन बिलियन गणनाएँ करने में सक्षम होगा।
  • इसकी स्पीड अब तक बनाए गए सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर से सात गुनी, जबकि 2008 में बनाए गए पेटास्केल से 1,000 गुना अधिक होगी।
  • यह नया सुपर कंप्यूटर शोधकर्त्ताओं को दवा, जलवायु परिवर्तन, दहन इंजनों की आंतरिक कार्यप्रणाली और सौर पैनल जैसे विषयों के बारे में अधिक सटीक समझ विकसित करने में सक्षम बनाएगा।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी के लिये बनाया गया इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन्स (IBM) कॉर्पोरेशन सिस्टम जिसे समिट (OLCF-4) कहा जाता है, दुनिया का सबसे तेज़ सुपरकंप्यूटर है। इसकी गति 143.5 पेटाफ्लॉप्स है।

भारत में सुपरकंप्यूटर

  • भारत के पहले सुपरकंप्यूटर PARAM 8000 को 1991 में लॉन्च किया गया था।
  • वर्तमान में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान में सबसे तेज़ सुपरकंप्यूटर लगाया गया है जिसे प्रत्यूष कहा जाता है। इसकी गति 4.0 पेटाफ्लॉप्स है।
  • नेशनल सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्टिंग में मिहिर नामक सुपरकंप्यूटर लगाया गया है, जिसकी गति 2.8 पेटाफ्लॉप्स है।

कंप्यूटिंग स्पीड का मात्रक या इकाई

  • टेराफ्लॉप्स (Teraflops): कंप्यूटिंग स्पीड की इकाई जिसमें एक मिलियन मिलियन (10 ^ 12) फ्लोटिंग-पॉइंट ऑपरेशंस प्रति सेकंड (FLOPS) होते हैं।
  • पेटाफ्लॉप्स (Petaflops): कंप्यूटिंग स्पीड की इकाई जिसमें एक हज़ार मिलियन मिलियन (10 ^ 15) फ्लोटिंग-पॉइंट ऑपरेशंस प्रति सेकंड (FLOPS) होते हैं।
  • एक्ज़ाफ्लॉप्स (Exaflops): कंप्यूटिंग स्पीड की इकाई जिसमें एक बिलियन बिलियन (10 ^ 18) फ्लोटिंग-पॉइंट ऑपरेशंस प्रति सेकंड (FLOPS) होते हैं।

स्रोत- बिज़नेस लाइन

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2