प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

कचरे का एक निर्जन द्वीप

  • 17 May 2017
  • 3 min read

संदर्भ
विश्व में प्रदूषण के खतरे में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है| हाल ही में प्लास्टिक प्रदूषण के संकेत हेंडरसन द्वीप पर भी देखे गए हैं| विदित हो कि कि हेंडरसन द्वीप एक निर्जन द्वीप है|

प्रमुख बिंदु

  • जब अनुसंधानकर्ता प्रशांत महासागर के मध्य स्थित इस निर्जन द्वीप पर गए तो उन्हें समुद्र तट पर प्लास्टिक कचरे के 38 मिलियन अंश प्रप्त हुए|
  • जितना भी कचरा उन्हें हेंडरसन द्वीप पर प्राप्त हुआ वह प्लास्टिक से निर्मित था| कचरे में खिलौने, टूथब्रश, विभिन्न आकार, आकृति और रंग की टोपियाँ इत्यादि शामिल थे| 
  • अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि इस कचरे का घनत्व विश्व में उपस्थित किसी भी अन्य जगह (हेंडरसन द्वीप से कुछ दूरी पर स्थित स्थान को छोडकर) के कचरे से अधिक था| 
  • हेंडरसन द्वीप को महासागरीय धाराएँ प्रभावित करती हैं जिन्हें दक्षिण प्रशांत भंवर कहा जाता है| ये धाराएँ बहते हुए कचरे को अपने साथ महासागरों में ले जाती हैं|
  • इस द्वीप पर उपस्थित प्लास्टिक की मात्रा वास्तव में चिंता का विषय बन गई है|
  • अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि तट पर फैले इस कचरे का अनुमानित भार 17.6 टन था तथा इसका दो-तिहाई से अधिक भाग समुद्री तट के उथले तलछट पर जला दिया गया था|
  • अनुसंधानकर्ताओं ने समुद्र तट से कचरे के साफ होने पर जमा हुए नए टुकड़ों को भी देखा| उनके अनुसार, कचरे के 13000 से अधिक टुकड़े प्रतिदिन इस द्वीप में धुल जाते हैं| 
  • महासागरीय भंवर में हवाओं और धाराओं की उपस्थिति के कारण हेंडरसन जैसे द्वीप पर प्लास्टिक कचरा जमा हो जाता है|

हेंडरसन द्वीप 

  • इसे ‘सान जुआन बौतिस्ता’ ( san juan bautista) और ‘एलिज़ाबेथ द्वीप’ के नाम से भी जाना जाता था| 
  • यह दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक निर्जन द्वीप है| यह विश्व के अंतिम दो प्रवाल द्वीपों में से एक है जिसकी पारिस्थितिकी मानवीय हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं होती है | 
  • इस द्वीप को वर्ष 1998 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा भी दिया जा चुका है|
  • यह न्यूज़ीलैण्ड और चिली के मध्य अवस्थित है| इसका क्षेत्रफल 37.3 किलोमीटर है|
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2