इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

ADB द्वारा 2.2 बिलियन डॉलर की सहायता

  • 11 Apr 2020
  • 5 min read

प्रीलिम्स के लिये:

एशियाई विकास बैंक 

मेन्स के लिये:

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ADB की भूमिका

चर्चा में क्यों?

हाल ही में 'एशियाई विकास बैंक' (Asian Development Bank- ADB) के अध्यक्ष ने COVID- 19 महामारी के प्रति अनुक्रिया के लिये भारत को 2.2 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया है।

मुख्य बिंदु:

  •  ADB ने भारत सहित विकासशील सदस्य देशों की आपातकालिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिये लगभग 6.5 बिलियन डॉलर के प्रारंभिक पैकेज की घोषणा की है। 
  • ADB अध्यक्ष द्वारा COVID- 19 महामारी के प्रबंधन की दिशा में भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा भी की गई।

आर्थिक मदद की आवश्यकता:

  • महामारी के कारण वैश्विक आर्थिक विकास दर कमज़ोर होने से भारत के व्यापार तथा विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान पैदा हो रहा है।
  • महामारी के कारण सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार के उद्योगों (micro, small, and medium-  MSME) के साथ-साथ देश के औपचारिक तथा अनौपचारिक श्रमिकों की आजीविका प्रभावित हो रही है। ऐसे में इन क्षेत्रों को आर्थिक मदद की बहुत अधिक आवश्यकता है। 

आर्थिक मदद का महत्त्व: 

  • ADB द्वारा घोषित आर्थिक उपाय, गरीबों तथा व्यवसायकर्त्ताओं को काफी राहत तथा प्रोत्साहन प्रदान करेंगे एवं वर्तमान आर्थिक संकट से उबरने में तेज़ी से मदद करेंगे।

आर्थिक मदद का स्वरूप:

  • सहायता राशि स्वास्थ्य क्षेत्र, गरीबों लोगों पर महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने, अनौपचारिक कार्यकर्त्ताओं, MSME तथा वित्तीय क्षेत्र को मदद के रूप में दी जाएगी।

ADB द्वारा भारत की प्रशंसा:

  • COVID- 19 महामारी के प्रबंधन की दिशा में भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किये गए निम्नलिखित उपायों की ADB द्वारा प्रशंसा की गई:
  • 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकालीन कार्यक्रम'। 
  • व्यवसाय के क्षेत्र में कर छूट तथा राहत उपाय। 
  • 1.7 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक राहत पैकेज। 
  • तीन सप्ताह के लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों, महिलाओं तथा श्रमिकों को प्रदान की गई तत्काल सहायता।

आगे की राह:

  • ADB ने कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर भारत की सहायता राशि को और बढ़ाया जाएगा तथा ADB सहायता राशि प्रदान करने के विभिन्न मार्गों यथा- आपातकालीन सहायता, नीति-आधारित ऋण (Policy-based Loans), बजट समर्थन आदि का सहारा ले सकता है।

एशियाई विकास बैंक (ADB):

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है। इसकी स्थापना 19 दिसंबर 1966 को हुई थी। 
  • ADB का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है। वर्तमान में ADB में 68 सदस्य हैं, जिनमें से 49 एशिया-प्रशांत क्षेत्र के हैं। 
  • ADB में शेयरों का सबसे बड़ा अनुपात जापान का है।

ADB का कार्यक्षेत्र:

  • इसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
  • ADB विकासशील देशों की उन परियोजनाओं को समर्थन प्रदान करता है जो सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के सहयोग के माध्यम से आर्थिक और विकास की दिशा में कार्य करती है। 
  • 'ADB रणनीति 2030' (ADB Strategy 2030) में ‘एशिया-प्रशांत क्षेत्र’ की बदलती आवश्यकताओं के अनुसार ADB के कार्यों को निर्धारित किया गया है।

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2