दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली न्यूज़


जैव विविधता और पर्यावरण

घड़ियालों का संरक्षण: महानदी

  • 12 Jun 2021
  • 4 min read

प्रीलिम्स के लिये

मगरमच्छों की प्रजातियाँ, महानदी बेसिन, IUCN रेड लिस्ट, CITES

मेन्स के लिये

महानदी बेसिन में घड़ियाल के संरक्षण

चर्चा में क्यों?

हाल ही में ओडिशा ने महानदी बेसिन में घड़ियालों के संरक्षण के लिये 1,000 रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

Gharials

प्रमुख बिंदु

घड़ियाल के बारे में:

  • घड़ियाल, जिसे कभी-कभी गेवियल (Gavials) भी कहा जाता है, एक प्रकार का एशियाई मगरमच्छ है जो अपने लंबे, पतले थूथन के कारण अलग आकृति का होता है। मगरमच्छ सरीसृपों का एक समूह है जिसमें मगरमच्छ, घड़ियाल, कैमन आदि शामिल हैं।
  • भारत में मगरमच्छों की तीन प्रजातियाँ हैं अर्थात्:
    • घड़ियाल (गेवियलिस गैंगेटिकस): IUCN रेड लिस्ट- गंभीर रूप से संकटग्रस्त
    • मगर मगरमच्छ (Crocodylus Palustris): IUCN- सुभेद्य।
    • खारे पानी का मगरमच्छ (Crocodylus Porosus): IUCN- कम चिंतनीय।
      • तीनों को CITES के परिशिष्ट I और वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I में सूचीबद्ध किया गया है।
      • अपवाद: ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी की खारे पानी की मगरमच्छ आबादी को CITES के परिशिष्ट II में शामिल किया गया है।
  • घड़ियाल का निवास स्थान:
    • प्राकृतिक आवास: भारत के उत्तरी भाग का ताज़ा पानी।
    • प्राथमिक आवास: चंबल नदी (यमुना की एक सहायक नदी)।
    • माध्यमिक आवास: घाघरा, गंडक नदी, गिरवा नदी (उत्तर प्रदेश), रामगंगा नदी (उत्तराखंड) और सोन नदी (बिहार)।
  • महत्व: घड़ियाल की आबादी स्वच्छ नदी के पानी का एक अच्छा संकेतक है।
  • संरक्षण के प्रयास:
    • लखनऊ, उत्तर प्रदेश में कुकरैल घड़ियाल पुनर्वास केंद्र व प्रजनन केंद्र, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य (घड़ियाल इको पार्क, मध्य प्रदेश)।
  • जोखिम:
    • नदी प्रदूषण में वृद्धि, बाँध निर्माण, बड़े पैमाने पर मछली पकड़ना और बाढ़।
    • अवैध बालू खनन व अवैध शिकार।

महानदी नदी:

  • महानदी के बारे में:
    • महानदी ओडिशा राज्य की सबसे बड़ी नदी और प्रायद्वीपीय भारत की तीसरी सबसे बड़ी (गोदावरी और कृष्णा नदी के बाद) नदी है।
    • महानदी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र राज्यों से होकर बहती है। 
    • इसका बेसिन उत्तर में मध्य भारत की पहाड़ियों, दक्षिण और पूर्व में पूर्वी घाटों तथा पश्चिम में मैकाल पर्वतमाला से घिरा है।
  • उद्गम:
    • यह नदी अमरकंटक के दक्षिण में छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर की पहाड़ियों में सिहावा के पास से निकलती है।
  • महानदी की प्रमुख सहायक नदियाँ: शिवनाथ नदी, हसदेव नदी, मांड नदी, ईब नदी, जोंक नदी, तेल नदी।
  • महानदी विवाद: केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन किया। 
  • महानदी पर प्रमुख बाँध/परियोजनाएँ:
    • हीराकुंड बाँध: यह भारत का सबसे लंबा बाँध है।
    • रविशंकर सागर, दुधावा जलाशय, सोंदूर जलाशय, हसदेव बांगो और तांडुला अन्य प्रमुख परियोजनाएँ हैं।

Mahanadi-River

स्रोत: डाउन टू अर्थ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow