ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 30 Nov, 2019
  • 4 min read
प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 30 नवंबर, 2019

सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण- XIV’

Military Exercise ‘Surya Kiran- XIV’

भारत और नेपाल के मध्‍य संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य-किरण-XIV' (Military Exercise Surya Kiran- XIV) का आयोजन नेपाल के रूपन्देही ज़िले में स्थित सलझंडी गाँव में 3 से 16 दिसंबर, 2019 तक किया जाएगा।

Military Exercise Surya Kiran- XIV

उद्देश्य:

  • इस अभ्यास का उद्देश्य भारत और नेपाल दोनों देशों की सेनाओं के मध्य बटालियन स्तर के संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन करना है।
  • इससे वन और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद निरोधी परिचालनों, मानवीय सहायता तथा आपदा राहत, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण और विमानन के क्षेत्रों में अंतर-सक्रियता बढ़ाई जा सकेगी।
  • इस संयुक्त सैन्य अभ्यास से रक्षा सहयोग के स्तर में बढ़ोत्‍तरी होगी, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के विषय में:

  • सैन्य अभ्‍यास सूर्य किरण एक वार्षिक आयोजन है।
  • नेपाल और भारत में इसका आयोजन बारी-बारी से किया जाता है।

क्लाउनफ़िश

Clownfish

इकोलॉजी लेटर्स नामक पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, क्लाउनफ़िश (Clownfish), तीव्रता से बदलते परिवेश के साथ अनुकूलन नहीं कर पा रही है जिसके कारण इनकी संख्या में तेज़ी से कमी आ रही है।

Clownfish

कारण:

  • क्लाउनफ़िश में अनुकूलन की क्षमता का आनुवंशिक गुणों में न होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाती है।

वैज्ञानिक नाम:

  • इसका वैज्ञानिक नाम एम्फिप्रियोन पेरकुला (Amphiprion Percula) है।

आवास:

  • क्लाउनफ़िश ग्रेट बैरियर रीफ सहित हिंद और प्रशांत महासागर के विभिन्न भागों में पाई जाती हैं।
  • क्लाउनफ़िश आमतौर पर आश्रित भित्तियों या उथले लैगून में समुद्र के तल पर रहती हैं।

क्यूएस रैंकिंग

QS Rankings

हाल ही में क्वैकेरेली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds- QS) द्वारा एशिया के विश्वविद्यालयों के लिये रैंकिंग (QS World University Rankings for Asia) जारी की गई है।

India Top 20 Asia Top 10

प्रमुख बिंदु:

  • नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, एशिया महाद्वीप के 550 विश्वविद्यालयों में भारत के 96 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
    • रैंकिंग में शामिल 96 भारतीय विश्वविद्यालय में 20 नए विश्वविद्यालय शामिल हैं।
  • इस रैंकिंग में चीन के सबसे अधिक विश्वविद्यालय (118) शामिल हैं जिनमें से 4 शीर्ष 10 में शामिल हैं
    • भारत के विश्वविद्यालयों में कोई भी शीर्ष 30 में शामिल नहीं हैं।
    • इस रैंकिंग में शामिल 550 विश्वविद्यालयों में शीर्ष 100 में भारत के 8 विश्वविद्यालय, और शीर्ष 250 में 31 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
  • भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला संस्थान IIT बॉम्बे है, जो एक स्थान नीचे गिरकर 34 वें स्थान पर है।
  • इसके बाद आईआईटी दिल्ली 43 वें स्थान पर और आईआईटी मद्रास 50 वें स्थान पर है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
PrevNext
July 2025
SuMoTuWeThFrSa
  12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031