इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 26 Nov, 2020
  • 4 min read
प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट्स: 26 नवंबर, 2020

प्रगति बैठक

PRAGATI Meeting 

हाल ही में प्रधानमंत्री ने 33वीं प्रगति (PRAGATI) बैठक की अध्यक्षता की। 

  • प्रगति (PRAGATI) के माध्यम से बातचीत प्रत्येक महीने चौथे बुधवार को एक बार आयोजित की जाती है, जिसे ‘प्रगति दिवस’ (PRAGATI Day) के रूप में जाना जाता है।

प्रमुख बिंदु:

  • बैठक के प्रमुख बिंदु: 
    • प्रधानमंत्री ने राज्यों को एक राज्य-विशिष्ट निर्यात रणनीति विकसित करने के लिये कहा और 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में विस्तृत 1.41 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
    • इस बैठक में COVID-19 और पीएम आवास योजना (ग्रामीण) से संबंधित शिकायतों के बारे में भी चर्चा की गई।
    • साथ ही पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi), कृषि सुधार, निर्यात हब के रूप में ज़िलों का विकास से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई।    

प्रगति (PRAGATI - Pro-Active Governance and Timely Implementation):

  • वर्ष 2015 में लॉन्च किया गया यह एक बहु उद्देश्यीय मंच है जो प्रधानमंत्री को विभिन्न मुद्दों पर जानकारी प्राप्त करने के लिये केंद्र एवं राज्य के अधिकारियों के साथ चर्चा करने में सक्षम बनाता है।
  • इस त्रिस्तरीय प्रणाली में पीएमओ, केंद्र सरकार के सचिव और राज्यों के मुख्य सचिव शामिल हैं।
  • उद्देश्य: इस मंच के तीन उद्देश्य हैं:
    • शिकायत निवारण
    • कार्यक्रम कार्यान्वयन
    • परियोजना की निगरानी
  • यह मंच तीन प्रौद्योगिकियों (डिजिटल डेटा प्रबंधन, वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग और भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी) को एक साथ लाता है।

महत्त्व: 

  • यह भारत सरकार के सचिवों और राज्यों के मुख्य सचिवों को एक मंच पर लाता है परिणामतः यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देता है।
  • यह मंच रियल टाइम उपस्थिति और प्रमुख हितधारकों के बीच विनिमय के साथ ई-पारदर्शिता एवं ई-जवाबदेही हेतु एक मज़बूत प्रणाली है। 
  • यह ई-शासन और सुशासन हेतु एक अभिनव परियोजना है।

चिंताएँ: 

  • राज्यों की राजनीतिक शासनात्मक सत्ता को शामिल किये बिना राज्य सचिवों के साथ प्रधानमंत्री की सीधी बातचीत राज्य की राजनीतिक कार्यकारिणी को कमज़ोर कर रही है।
  • यह भी कहा जाता है कि यह (प्रगति) पीएमओ के अतिरिक्त संवैधानिक कार्यालय में शक्ति के संकेंद्रण के लिये अग्रणी है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2