दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 01 Apr, 2019
  • 5 min read
प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 01 अप्रैल, 2019

अर्थ ऑवर- 2019

30 मार्च, 2019 को दुनिया भर में स्थानीय समयानुसार रात 8:30 बजे गैर-आवश्यक लाइट बंद कर अर्थ ऑवर मनाया गया।

  • अर्थ आवर एक अंतर्राष्ट्रीय पहल है जिसके तहत लोगों, सरकारी कार्यालयों और अन्य शहरी केंद्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु एक प्रतीक के रूप में घंटे भर के लिये गैर-आवश्यक रोशनी बंद करने की आवश्यकता होती है।
  • यह विश्व वन्यजीव कोष (World Wildlife Fund- WWF) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य लोगों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।
  • यह कार्यक्रम पहली बार 2007 में सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में मनाया गया था।
  • इस वर्ष दुनिया भर के 180 से अधिक देशों ने एक साथ अर्थ ऑवर मनाया।

earth


कोलम आदिवासी

  • कोलम आदिवासी समुदाय तेलंगाना के आदिलाबाद ज़िले में निवास करते हैं।
  • इसके अलावा ये महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी निवास करते हैं।
  • इनकी एक अलग भाषा है जो गोंडी (गोंड समुदाय की भाषा) से मिलती जुलती है।
  • यह एक विवाह में विश्वास रखते हैं एवं इसके लिये डंडारी-घुसाड़ी नृत्य उत्सव आयोजित करते हैं।
  • इस नृत्य उत्सव में अविवाहित लड़की एवं लड़का अपने लिये वर एवं वधू चुनते हैं।
  • 2018 में सरकार ने महाराष्ट्र राज्य में कटकारिया (कठोडिया), कोलम और मारिया गोंड को विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह (Particularly Vulnerable Tribal Groups- PVTGs) के रूप में चिह्नित किया है।

PVTGs

  • जनजातीय कार्य मंत्रालय “विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (पी.वी.टी.जी.) का विकास” योजना कार्यान्वित करता है, जो विशेष रूप से उनके लिये ही है।
  • इस योजना के तहत प्रत्येक राज्य/संघ राज्य-क्षेत्र द्वारा उनकी आवश्यकता के आकलन के आधार पर अपने पीवीटीजी के लिये संरक्षण-सह-विकास (सी.सी.डी.)/वार्षिक योजनाएँ तैयार की जाती हैं। तत्पश्चात् मंत्रालय की परियोजना आकलन समिति द्वारा आकलन तथा अनुमोदन किया जाता है।
  • पीवीटीजी के विकास के लिये शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं कौशल विकास, कृषि विकास, आवास तथा अधिवास, संस्कृति का संरक्षण आदि क्षेत्रों में क्रियाकलाप किये जाते हैं।

आर्बिट्रेज फंड

आर्बिट्रेज फंड (Arbitrage Fund) एक प्रकार का म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) है।

  • यह उन निवेशकों के लिये है जो अस्थिर बाज़ारों (शेयर) से जोखिम उठाए बिना लाभ प्राप्त करना चाहते हैं।
  • आर्बिट्रेज फंड, नकद (Cash Market) और वायदा बाज़ार (Futures Market) में शेयरों के बीच मूल्य के अंतर का फायदा उठाकर काम करते हैं।
  • नकद बाज़ार में शेयर की कीमत क्रेता द्वारा चुकाई गई ‘वर्तमान कीमत’ है। इसे स्पॉट प्राइस (Spot Price) भी कहा जाता है।
  • जबकि वायदा बाज़ार में शेयर की कीमत भविष्य में किसी बिंदु पर चुकाई जाने वाली प्रत्याशित कीमत है।

रामप्पा मंदिर

रामप्पा मंदिर तेलंगाना के वारंगल में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

  • यह मंदिर वास्तुकार रामप्पा द्वारा काकतीय युग में बनाया गया था।
  • यह एक ऐसा मंदिर है जो अपने वास्तुकार के नाम से जाना जाता है, न कि अपने शासक या इसमे स्थापित देवता के नाम से।
  • यह मंदिर एक घाटी में बना है और इसका आधार ऐसी ईंटें हैं जिन्हें वैज्ञानिक रूप से पानी में तैरता हुआ दिखाया गया है।
  • रामप्पा मंदिर को विश्व विरासत स्थल का दर्ज़ा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ramapa


अहमद सर झील

यह झील गुजरात के अहमदाबाद में सरखेज रोज़ा के पास स्थित है।

  • गुजरात के कई हिस्से गर्मी के मौसम के शुरुआती दिनों में पानी की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। अह्मद सर झील भी उनमे से एक है।
  • सरखेज रोज़ा 15 शताब्दी में बनी मस्जिद और संत अहमद खट्टू बख्श का मकबरा है।
  • संत अहमद खट्टू बख्श 14 वीं और 15 वीं शताब्दी के प्रारंभ में गुजरात के सत्तारूढ़ राजवंश के आध्यात्मिक सलाहकार थे।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow