इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली न्यूज़

  • 22 Dec, 2018
  • 20 min read
भारतीय अर्थव्यवस्था

सतत् विकास लक्ष्य भारत सूचकांक - 2018

संदर्भ


हाल ही में नीति आयोग ने सतत् विकास लक्ष्य भारत सूचकांक– 2018 जारी किया है। यह सूचकांक सतत् विकास लक्ष्य 2030 के संदर्भ में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की प्रगति दर्शाता है। गौर करने वाली बात यह है कि सितंबर 2015 में संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास सम्मलेन के दौरान 193 देशों द्वारा अपनाए गए सतत् विकास लक्ष्यों के मद्देनज़र यह सूची तैयार की गई है।

पृष्ठभूमि

  • सतत् विकास लक्ष्य 1 जनवरी, 2016 से प्रभाव में आया और इसके लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु वर्ष 2030 को समय-सीमा के रूप में निर्धारित किया गया।

संयुक्त सहयोग से किया गया है तैयार

  • सतत् विकास लक्ष्य भारत सूचकांक (Sustainable Development Goals India Index) को सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने ग्लोबल ग्रीन ग्रोथ इंस्टीट्यूट (Global Green Growth Institute) और संयुक्त राष्ट्र (भारत) के सहयोग से तैयार किया है।

नीति आयोग की है अहम भूमिका

  • नीति आयोग दोहरी ज़िम्मेदारी निभाता है। आयोग के पास एक तरफ देश में SDG के कार्यान्वयन की निगरानी की ज़िम्मेदारी है वहीं दूसरी तरफ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के बीच प्रतिस्पर्द्धात्मक और सहयोगी संघवाद को प्रोत्साहित करने की भी ज़िम्मेदारी है।
  • SDG भारत सूची इन दोनों ज़िम्मेदारियों के बीच एक सेतु का काम करती है। SDG को प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ-सबका विकास’ कार्यक्रम से भी जोड़कर देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में वैश्विक SDG के पाँच पी (P) को शामिल किया गया है - लोग (People), पृथ्वी (Planet), समृद्धि (Prosperity), सहयोग (Partnership) और शांति (Partnership)।

पृष्ठभूमि

  • विश्व अभी SDG युग के तीसरे वर्ष (2016 में शुरुआत के बाद) में है। SDG महत्त्वकांक्षी वैश्विक विकास लक्ष्य है जो सार्वभौमिक जन कल्याण से संबंधित है। ये लक्ष्य विभिन्न सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से संबंधित है तथा इनमें विकास के आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय आयामों को शामिल किया गया हैं।
  • भारत के राष्ट्रीय विकास एजेंडे की झलक SDG में दिखाई पड़ती है। SDG के क्षेत्र में भारत की प्रगति संपूर्ण विश्व के लिये महत्त्वपूर्ण है क्योंकि भारत में विश्व की 17 प्रतिशत आबादी निवास करती है।

महत्त्वपूर्ण बिंदु

  • SDG भारत सूची 62 प्राथमिक संकेतकों पर आधारित है। इन संकेतकों का चयन नीति आयोग ने किया है। इस सूची में 17 SDG में से 13 के आँकड़ों को शामिल किया गया है।
  • SDG 12, 13 और 14 का मापन संभव नहीं हो सका क्योंकि इनसे संबंधित आँकड़े राज्य/केंद्रशासित प्रदेश द्वारा उपलब्ध नहीं कराए जा सके थे। SDG 17 पर विचार नहीं किया गया है क्योंकि यह अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है।

Sustainable Development Goals

  • कुल 13 SDG के संदर्भ में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के प्रदर्शन को 0-100 के पैमाने पर मापा गया है। यह राज्यों के औसत प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है।
  • यदि किसी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने 100 अंक प्राप्त किया है तो इसका अर्थ है कि राज्य ने 2030 के राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल कर लिया है।
  • SDG भारत सूची के वर्गीकरण का आधार:

• आकांक्षी : 0-49
• अच्छा प्रदर्शन : 50-64
• अग्रणी : 65-99
• लक्ष्य प्राप्तकर्त्ता : 100

Table 1

निष्कर्ष:

SDGस्वच्छ पेयजल और स्वच्छता उपलब्ध कराने, असमानता कम करने तथा पर्वतीय पारिस्थितिकी को संरक्षित करने में हिमाचल प्रदेश ने उच्च स्थान प्राप्त किया है।

  • अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने, भूखमरी कम करने, लैंगिक समानता हासिल करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में केरल ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
  • स्वच्छ पेयजल व स्वच्छता उपलब्ध कराने, किफायती व स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने, आर्थिक विकास करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में चंडीगढ़ ने अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।

स्रोत- पीआईबी (PIB)


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

नासा के InSight लैंडर ने मंगल पर स्थापित किया भूकंपमापी

चर्चा में क्यों?


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लैंडर InSight ने मंगल ग्रह की सतह पर भूकंपमापी यंत्र (Seismometer) को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। यह पहला उपकरण है जो InSight ने मंगल ग्रह पर उतारा है और इससे इस मिशन का एकमहत्त्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है।


क्या है InSight?

InSight

  • InSight का पूरा नाम Interior Exploration Using Seismic Investigations है।
  • मंगल ग्रह की सतह और वहाँ जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिये इस साल मई में नासा ने लैंडर InSight लॉन्च किया था।
  • इसे मंगल पर मानव मिशन भेजने से पहले उसकी सतह पर उतरने और वहां आने वाले भूकंप को मापने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
  • InSight इसी वर्ष 27 नवंबर को मंगल ग्रह की सतह पर उतरा था।
  • नासा के इस मिशन का लक्ष्य मंगल के ज़मीनी और आंतरिक भागों का अध्ययन करना है।
  • यह लैंडर एलिसियम प्लानिशिया (Elysium Planitia) नाम के सपाट मैदान में उतरा जो मंगल ग्रह की भूमध्य रेखा के नज़दीक है।
  • InSight द्वारा स्थापित यह भूकंपमापी यंत्र इस मिशन के लिये मील का पत्थर माना जा रहा है।
  • 1 बिलियन डॉलर लागत वाला नासा का यह लैंडर सौर ऊर्जा और बैटरी ऊर्जा से चलता है।
  • InSight को 26 महीने तक संचालित होने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
  • गौरतलब है कि InSight से पहले 2012 में नासा के लैंडर ‘क्यूरियोसिटी’ ने मंगल पर लैंडिंग की थी।

क्या करेगा InSight?

  • यह भूकंपमापी यंत्र मंगल ग्रह के अंदर की हलचलें रिकॉर्ड करके यह पता लगाएगा कि इस ग्रह के अंदर कोई भूकंप जैसी हलचल होती भी है या नहीं।
  • इस मिशन के लिये यह मील का पत्थर माना जा रहा है। सतह की प्रवृत्ति का अध्ययन करके मंगल ग्रह के अंदरूनी भाग को समझने में यह वैज्ञानिकों की मदद करेगा।
  • यह भूकंपमापी यंत्र लैंडर का सबसे प्रमुख उपकरण है, जिससे मिशन के तीन-चौथाई लक्ष्य पूरे होंगे।
  • यह उपकरण मंगल की सतह को खोदकर भूकंप संबंधी जानकारियाँ एकत्र करेगा।
  • इससे मंगल ग्रह के निर्माण की प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी और लाल ग्रह से जुड़े नए तथ्यों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
  • यह पहला लैंडर है जो मंगल पर खुदाई करके उसकी रहस्यमय जानकारियाँ जुटाने का प्रयास करेगा।
  • यह लैंडर एक जर्मन उपकरण को मंगल की सतह के पाँच मीटर नीचे स्थापित करेगा, जिससे उसके तापमान के संबंध में जानकारी मिलेगी ।
  • InSight के तीसरे प्रयोग में रेडियो ट्रांसमिशन का इस्तेमाल होगा जिससे यह पता चलेगा कि यह ग्रह अपनी धुरी पर डगमगाते हुए कैसे चक्कर लगाता है।

मंगल पर हवाओं की आवाज़ भी की थी रिकॉर्ड


इससे पहले लैंडर InSight ने पहली बार मंगल ग्रह पर हवाओं की आवाज रिकॉर्ड की थी। नासा की जेट प्रोपल्शन लैब ने हवाओं की आवाज़ की रिकॉर्डिंग भी जारी की थी। यह रिकॉर्डिंग उस समय की गई थी जब मंगल पर 16 से 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएँ चल रही थीं।


स्रोत: The Hindu BusinessLine, NASA


विविध

Rapid Fire 22 December

  • 22 दिसंबर: राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day); हर साल गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाने के लिये देश में 22 दिसंबर को मनाया जाता है राष्ट्रीय गणित दिवस; 2012 में पहली बार सरकार ने की थी श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाने की घोषणा; संख्या-सिद्धांत पर अनूठी पकड़ के लिये उन्हें 'संख्याओं का जादूगर' कहा जाता है
  • लोकसभा की नियम समिति ने सदन में लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास आने या अध्यक्ष द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद नारेबाजी करके कामकाज बाधित करने वाले सदस्य को स्वत: निलंबित करने की सिफारिश की; इसके लिये लोकसभा के कामकाज संबंधी नियम 374ए (1) में संशोधन के लिये कहा गया है; यह नियम सदस्यों के निलंबन से जुड़ा है और फिलहाल इसके तहत ऐसे सदस्यों का निलंबन स्पीकर द्वारा नाम लेने के बाद होता है
  • ओडिशा ने लॉन्च की KALIA योजना; Krushak Assistance for Livelihood & Income Augmentation है इसका पूरा नाम; इसके तहत राज्य के किसानों को तीन वर्षों में 10 हज़ार करोड़ रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी; इस योजना में किसानों को बीमा के साथ-साथ वित्तीय, आजीविका और खेती के लिये सहायता प्रदान की जाएगी; खरीफ और रबी दोनों सीज़न में पाँच-पाँच हज़ार रुपए दिए जाएंगे; प्रदेश के 92 फीसदी किसान इस योजना के तहत कवर होंगे
  • हरियाणा के झज्जर में बाढ़सा स्थित नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में OPD सेवाओं की हुई शुरुआत; देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल है नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट; दिल्ली स्थित एम्स का विस्तार है नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट; 2035 करोड़ रुपए के सरकारी फंड से तैयार होने वाला यह अस्पताल पिछले कई दशकों में देश का सबसे बड़ा पब्लिक हॉस्पिटल प्रोजेक्ट है; वर्ष 2020 तक पूरी तरह से संचालित होने पर यह पूरे देश में कैंसर केयर के लिये एक नोडल संस्थान के रूप में काम करेगा
  • 22 से 24 दिसंबर तक सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय कर रहा है नई दिल्ली स्थित सिरी फोर्ट में तीन दिवसीय भारत-चीन फिल्म महोत्सव का आयोजन; फिल्म महोत्सव के दौरान कुल 7 फिल्में दिखाई जानी हैं, इनमें से चार फिल्में चीन और तीन फिल्में भारत की हैं; यह भारत और चीन की आम जनता के बीच पारस्परिक संपर्क बढ़ाने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिये सांस्कृतिक एवं जन आदान-प्रदान की प्रथम भारत-चीन उच्चस्तरीय व्यवस्था है
  • भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच नई दिल्ली में नई व्यवस्था के तहत हुई वार्ता; संस्कृति और जनता के बीच सरोकार की उच्च स्तरीय प्रणाली के तहत हुई इस वार्ता में भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने हिस्सा लिया; इस बैठक में फिल्म, शिक्षा, पर्यटन, कला, योग, मीडिया, संस्कृति, खेल में सहयोग, अकादमिक और यूथ एक्सचेंज जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई
  • भारत के राष्ट्रीय प्रत्यायन निकाय (National Accreditation Board for Certification Bodies-NABCB) ने प्रशांत क्षेत्र प्रत्यायन सहयोग (Pacific Accreditation Cooperation-PAC)  की बहुपक्षीय मान्यता व्यवस्था (Multilateral Recognition Arrangement-MRA) पर हस्ताक्षर किये; अब ऐसे किसी भी उद्योग को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मान्यता हासिल होगी, जिसके पास NABCB लोगो के साथ ISO 45001 प्रमाण पत्र होगा; इस समकक्षता से उन भारतीय उद्योगों को लाभ होगा, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र को विभिन्न उत्पादों का निर्यात करते हैं
  • महाराष्ट्र में प्याज़ उत्पादक किसानों को 1 नवंबर से 15 दिसंबर तक बेचे गए प्याज़ पर 2 रुपए प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दी जाएगी; अधिकतम सीमा प्रति किसान 200 क्विंटल प्याज़ रखी गई है; किसानों द्वारा एक-डेढ़ रुपए प्रति किलो की दर से प्याज़ बेचे जाने की ख़बरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया; 75 लाख मीट्रिक टन प्याज़ पर लागू होगा यह फैसला; लगभग 3 लाख किसानों को होगा फायदा; महाराष्ट्र देश में प्याज़ का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है
  • वैज्ञानिकों ने एक मांसभक्षी (Carnivorous) डायनासोर का पता लगाया है, जो उत्तरी इटली में 198 मिलियन वर्ष पूर्व पाया जाता था; शोधकर्ताओं के अनुसार Saltriovenator Zanellai नाम का यह डायनासोर 25 फीट तक लंबा और लगभग 1 टन वज़नी होता था; यह अब तक का खोजा गया सबसे बड़ा मांसभक्षी डायनासोर बताया जा रहा है
  • भारत ने मुंबई स्थित जिन्ना हाउस पर पकिस्तान के दावे को किया खारिज; जिन्ना हाउस को पूरी तरह से भारत की संपत्ति बताते हुए सरकार ने इसे सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर विकसित करने की बात कही;  सरकार जिन्ना हाउस को दिल्ली में हैदराबाद हाउस की तर्ज़ पर उपयोग में लाने पर कर रही है विचार; हैदराबाद हाउस में विशिष्ट विदेशी मेहमानों की मेज़बानी और उनके साथ बैठकों का आयोजन किया जाता है
  • प्रख्यात असमिया गायिका दीपाली बड़ठाकुर का निधन; ऑल इंडिया रेडियो की प्रमुख गायिका दीपाली ने 50 और 60 के दशक में कई फिल्मों में गीतों को आवाज़ दी; उन्हें 1998 में पद्म पुरस्कार से नवाजा गया था; दीपाली बड़ठाकुर को Nightingale of Assam यानी असम की बुलबुल भी कहा जाता था
  • अफगानिस्तान के प्रख्यात कॉमेडियन हनीफ हमगम का निधन; अफगानिस्तान के निजी टेलीविज़न चैनल ‘टोलो’ पर 2007 से 2013 के बीच हमगम का दैनिक शो ‘जंग खतर’ होता था प्रसारित; तालिबान के पतन के बाद मीडिया को आज़ादी मिलने पर उनका यह ऐसा पहला कार्यक्रम था जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से उठाया जाता था

प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स : 22 दिसंबर, 2018

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

  • भारत में प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को एक विशिष्ट विषय के साथ राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय ग्राहक आंदोलन के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है।
  • इस वर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस को ‘उपभोक्ता शिकायतों का समय पर निपटान (Timely Disposal of Consumer Complaints)’ विषय के साथ मनाया जाएगा।

‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ की शुरुआत

  • भारत सरकार ने 24 दिसंबर को राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस घोषित किया है, क्योंकि भारत के राष्ट्रपति ने इसी दिन ऐतिहासिक उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को स्वीकारा था।
  • इसके अतिरिक्‍त 15 मार्च को प्रत्‍येक वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इसकी घोषणा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी द्वारा की गई थी, जिसमें चार मूलभूत अधिकार बताए गए हैं-

♦ सुरक्षा का अधिकार
♦ सूचना पाने का अधिकार
♦ चुनने का अधिकार
♦ सुने जाने का अधिकार


जल से ईंधन बनाने की तकनीक


हाल ही में अमेरिका में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक इलेक्ट्रो-कैटेलिटिक मैटेरियल डिज़ाइन किया है जो जल को ईंधन में परिवर्तित करने हेतु किसी स्तनधारी जीव के फेफड़े की भाँति कार्य करता है।

      • जूल (Joule) नामक जर्नल में प्रकाशित यह अनुसंधान मौजूदा हरित ऊर्जा तकनीकियों को और अधिक दक्ष बना सकता है।
      • स्तनधारी श्वसन प्रणाली प्रकृति में मौजूद एकमात्र ऐसी प्रणाली है जो एक दिशा से गैस प्राप्त करती है तो दूसरी दिशा से गैस को निष्कासित कर देती है।
      • फेफड़े में सामानांतर चलने वाली इसी प्रक्रिया के आधार पर खोजकर्त्ताओं ने यह विधि विकसित की है।

lung


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2