इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020

महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स 2020

दिवस 2

  • 21 Jul 2020
  • 1 min read

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020 के आर्टिकल पेज पर आपका स्वागत है। इस पेज पर हम आपको 3 सुविधाएँ उपलब्ध कराएँगे:

  • रीविज़न के लिये टॉपिक्स की एक सूची।
  • यदि आवश्यक हो तो टॉपिक्स पर एक संक्षिप्त चर्चा।
  • इन टॉपिक्स को तैयार करने के लिये विभिन्न स्रोतों के लिंक।
पेज पर सूचीबद्ध किसी भी टॉपिक के बारे में संशय की स्थिति में आप कमेंट्स में इसके बारे में पूछ सकते हैं, हम आपके संशय को दूर करने का बेहतर प्रयास करेंगे। इसके अलावा, हम वेब आधारित अन्य शिक्षण स्रोतों जैसे वेबसाइट या वीडियो के लिंक भी शेयर कर सकते हैं अथवा आपके लिये पुस्तकें, डाक्यूमेंट्स आदि संदर्भित कर सकते हैं।
कृपया अपने साथी अभ्यर्थियों के प्रति सौहार्दपूर्ण रहें तथा संशय-समाधान से संबंधित इन संवादों का उपयोग स्पष्ट रूप से इसके निर्दिष्ट उद्देश्यों के लिये ही करें।

भारत- प्राकृतिक भूगोल 

UPSC द्वारा प्रत्येक वर्ष भारत के प्राकृतिक भूगोल से संबंधित विभिन्न स्थानों के संदर्भ में प्रश्न पूछे गए हैं। इस टॉपिक से अपेक्षित प्रश्नों का दायरा बहुत ही व्यापक है। हालाँकि पिछले कुछ वर्ष के प्रश्नों का विश्लेषण कर इस बात को समझा जा सकता है कि प्रायः उन स्थानों/घटनाओं के बारे में प्रश्न पूछे जाते रहें है जो किसी कारण से समाचारों में रहे हों। इस प्रकार के प्रश्नों के लिये हमने कुछ महत्त्वपूर्ण समसायिक घटनाओं का चयन किया है।

उपरोक्त के अलावा, मैप आधारित प्रश्नों के लिये “ दृष्टि मैप बुक” की भी मदद  ली जा सकती है।

भारत के प्राकृतिक भूगोल से संबंधित विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये : (2017)

1. भारत में हिमालय केवल पाँच राज्यों में फैला हुआ है।
2. पश्चिमी घाट केवल पाँच राज्यों में फैला हुआ है।
3. पुलीकट झील केवल दो राज्यों में फैली है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 3

(c) केवल 2 और 3

(d) केवल 1 और 3


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये : (2013)

1. नोकरेक बायोस्फीयर रिज़र्व : गारो श्रेणी
2. लोगटक (लोकटक) झील : बरेल श्रेणी
3. नामदफा राष्ट्रीय उद्यान : दफला श्रेणी

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1 

(b) केवल 2 और 3 

(c) 1, 2 और 3

(d) इनमें से कोई नहीं


प्र. जब आप हिमालय की यात्रा करेंगे, तो आप निम्नलिखित को देखेंगे: (2012)

1. गहरे खड्डे 
2. यू-घुमाव वाले नदी मार्ग
3. समानांतर पर्वत शृंखला
4. भूस्खलन के लिये उत्तरदायी तीव्र ढाल प्रवणता  

उपर्युक्त में कौन-से हिमालय के तरुण वलित पर्वत के साक्ष्य कहे जा सकते हैं?

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 1, 2 और 4  

(c) केवल 3 और 4  

(d) 1, 2, 3 और 4


प्र. यदि हिमालय पर्वत श्रेणियाँ नहीं होती, तो भारत पर सबसे सर्वाधिक संभाव्य भौगोलिक प्रभाव क्या होता? (2010)

1. देश के अधिकांश हिस्से में साइबेरिया की ठंडी लहरों का अनुभव होता।
2. सिंध-गंगा मैदान इतनी सुविस्तृत जलोढ़ मृदा से रहित होता।
3. मानसून का प्रतिरूप वर्तमान प्रतिरूप से अलग होता।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 1और 3 

(c) 2 और 3 ही

(d) 1, 2 और 3


महत्त्वपूर्ण जल निकाय

विश्व भूगोल के क्षेत्र में यह एक बहुत ही रोचक टॉपिक रहा है जिससे UPSC प्रश्न पूछता है। विगत वर्षों के दौरान इस टॉपिक से कई प्रश्न पूछे गए हैं। क्रमिक वर्षों में महत्त्वपूर्ण जल निकायों और उनके आस-पास के देशों पर प्रश्न बार-बार पूछे जाते रहे हैं। हमेशा की तरह इस वर्ष भी प्रारंभिक परीक्षा के लिये यह एक महत्त्वपूर्ण टॉपिक है।

हाल ही में समाचारों में रहे महत्त्वपूर्ण जल निकायों के संदर्भ में और पढ़ें:

महत्त्वपूर्ण जल निकायों से संबंधित विगत वर्षों के प्रश्न

प्र निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2019)

1. नीले मीनपक्ष वाले महशीर : कावेरी नदी
2. इरावदी डॉल्फिन: चंबल नदी
3. मोरचाभ चित्तीदार बिल्ली: पूर्वी घाट

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3  

(d) 1, 2 और 3


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:  (2019)

1. एड्रियाटिक सागर: अल्बानिया
2. काला सागर: क्रोएशिया
3. कैस्पियन सागर: कजाकिस्तान
4. भूमध्य सागर: मोरक्को
5. लाल सागर: सीरिया

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1, 2 और 4 

(b) केवल 1, 3 और 4 

(c) केवल 2 और 5  

(d) 1, 2, 3, 4 और 5


प्र नर्मदा नदी पश्चिम में बहती है, जबकि अन्य बड़ी प्रायद्वीपीय नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं। क्यों? (2013)

1. यह रिफ्ट वेली से बहती है।
2. यह विंध्य और सतपुड़ा के बीच बहती है।
3. मध्य भारत से पश्चिम की ओर ढलान वाली भूमि है।

 नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) इनमें से कोई नहीं


महत्त्वपूर्ण वैश्विक अभिसमय

UPSC द्वारा महत्त्वपूर्ण वैश्विक अभिसमयों के बारे में बहुत सारे प्रश्न पूछे गए हैं। ऐसा वैश्विक अभिसमय जो समाचारों में रहा वह UNCCD COP-14 (वर्ष 2019 में भारत में हुआ था) है। इसलिये इस वर्ष भी प्रारंभिक बिंदु से यह महत्त्वपूर्ण हो जाता है। इसके अलावा यह टॉपिक इसलिये भी प्रासंगिक माना जा रहा है क्योंकि पिछले वर्ष उत्तर भारत में धूल भरी आंधी देखी की घटनाएँ देखी गईं थी जो विश्व भर में मरुस्थलीकरण में तीव्र वृद्धि दर का संकेत है।

टॉपिक/अभिसमय के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिये नीचे दिये गए आर्टिकल की मदद ले सकते हैं:

वैश्विक अभिसमयों से संबंधित विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2019)

1. भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNCAC) का भूमि, समुद्र और वायुमार्ग  द्वारा प्रवासियों की तस्करी के विरुद्ध एक 'प्रोटोकॉल' होता है।
2. UNCAC, वैश्विक रूप से अब तक का पहला विधितः बाध्यकारी  सार्वभौम भ्रष्टाचार निरोधी लिखत है।
3. राष्ट्र-पार संगठित अपराध के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट ट्रांसनैशनल ऑर्गेनाइज़्ड क्राइम (UNTOC) की एक विशिष्टता ऐसे एक विशिष्ट अध्याय का समावेशन है , जिसका लक्ष्य उन संपत्तियों को उनके वैध स्वामियों को लौटाना है जिनसे वे अवैध तरीके से ले ली गई थीं ।
4. मादक द्रव्य और अपराध विषयक संयुक्त राष्ट्र कार्यालय [यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स ऐंड क्राइम (UNODC)] संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों द्वारा UNCAC और UNTOC दोनों के कार्यान्वयन में सहयोग करने के लिये अधिदेशित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल 1और 3 

(b) केवल 2, 3 और 4  

(c) केवल 2 और 4  

(d) 1, 2, 3 और 4


प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2019)

1. रामसर कन्वेंशन के तहत, भारत के क्षेत्र में सभी आर्द्र भूमियों की रक्षा और संरक्षण  भारत सरकार हेतु अनिवार्य है।
2. आर्द्र भूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2010 रामसर कन्वेंशन की सिफारिशों के आधार पर भारत सरकार द्वारा तैयार किये गए थे।
3. आर्द्र भूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2010 आर्द्र भूमियों के अपवाह क्षेत्र या जलग्रहण क्षेत्रों को भी सम्मिलित  करते हैं, जैसा  प्राधिकरण द्वारा निर्धारित किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1और 2 

(b) केवल 2 और 3 

(c) केवल 3  

(d) 1, 2 और 3


प्र. संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम कन्वेंशन के महत्त्व क्या है/हैं? (2016)

1. इसका उद्देश्य अभिनव राष्ट्रीय कार्यक्रमों और सहायक अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई को बढ़ावा देना है।
2. इसका दक्षिण एशिया और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्रों पर विशेष / विशेष ध्यान है और इसका सचिवालय इन क्षेत्रों के लिये वित्तीय संसाधनों के एक बड़े हिस्से के आवंटन की सुविधा प्रदान करता है।
3. यह मरुस्थलीकरण का मुकाबला करने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए एक निचले दृष्टिकोण के लिये प्रतिबद्ध है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3  

(d) 1, 2 और 3


महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य और जैव-विविधता हॉटस्पॉट

UPSC प्रायः महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों और जैव विविधता हॉटस्पॉट से संबंधित नवीनतम समाचारों के संदर्भ में प्रश्न पूछता है। इसे विगत वर्षों के प्रश्नों के माध्यम से समझा जा सकता है। अतः इस संदर्भ में जैव-विविधता संरक्षण से संबंधित हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानना इस वर्ष की प्रारंभिक परीक्षाओं के लिये बहुत महत्त्वपूर्ण हो जाता है।

जैव-विविधता संरक्षण से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों के बारे में जानना इस वर्ष की प्रारंभिक परीक्षा के लिये बहुत महत्त्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों  इत्यादि से संबंधित विगत प्रश्नों के प्रश्न:

प्र. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान पूरी तरह से समशीतोष्ण अल्पाइन क्षेत्र में स्थित है? (2019)

(a) मानसराष्ट्रीय उद्यान

(b) नामदफा राष्ट्रीय उद्यान

(c) नेओरा वैली राष्ट्रीय उद्यान

(d) फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान


प्र. अगस्त्यमला बायोस्फीयर रिज़र्व में निम्नलिखित में से कौन स्थित हैं? (2019)

(a) नेय्यर, पीपारा और शेंदुरनी वन्यजीव अभयारण्य; और कालाकाद मुंडनथुराई टाइगर रिज़र्व 

(b) मुदुमलाई, सत्यमंगलम और वायनाड वन्यजीव अभयारण्य; और साइलेंट वैली नेशनल पार्क

(c) कौंडिन्य, गुंडला ब्रह्मेश्वरम् और पापिकोंडा वन्यजीव अभयारण्य; और मुकुर्ती राष्ट्रीय उद्यान

(d) कवाल और श्री वेंकटेश्वर वन्यजीव अभयारण्य; और नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व 


प्र. पारिस्थितिक दृष्टिकोण से, निम्नलिखित में से कौन पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट के बीच एक संपर्क होने में निम्नलिखित में से किसका महत्त्व अधिक है? (2017)

(a) सत्यमंगलम टाइगर रिज़र्व 

(b) नल्लामाला वन 

(c) नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान

(d) शेषचलम बायोस्फियर रिज़र्व 


प्र. निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यानों में से किस  एक की जलवायु है जो उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण ,  शीतोष्ण और आर्कटिक तक परिवर्तित होती है? (2015)

(a) कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान

(b) नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान

(c) नेओरा वैली राष्ट्रीय उद्यान

(d) नामदफा राष्ट्रीय उद्यान


मानसून

मानसून भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा है। इसके अलावा यह भारत को इतना प्रभावित करता है जितना कोई अन्य भौतिक घटना नहीं करती है। इसलिए यह UPSC के लिये प्रारंभिक तथा मुख्य दोनों परीक्षाओं के लिये एक महत्त्वपूर्ण विषय है। मानसून की जटिलताओं और प्रभावों को निम्नलिखित लेखों के माध्यम से समझा जा सकता है।

मानसून से संबंधित विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. भारतीय मानसून का पूर्वानुमान करते समय कभी-कभी समाचारों उल्लिखित ‘इंडियन ओशन डाइपोल (IOD)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (2017) 

1. IOD परिघटना, उष्णकटिबंधीय पश्चिमी हिंद महासागर एवं उष्णकटिबंधीय पूर्वी प्रशांत महासागर के बीच सागर-पृष्ठ तापमान के अंतर से विशेषित होती है।
2. IOD परिघटना मानसून पर एल-नीनो के असर को प्रभावित कर सकती है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2


प्र. पवनों का मौसमी उत्क्रमण किसका प्ररूपी अभिलक्षण है? (2014)

(a) भूमध्यरेखीय जलवायु

(b) भूमध्यसागरीय जलवायु

(c) मानसून जलवायु

(d) उपर्युक्त सभी जलवायु


प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2012)

1. दक्षिणी भारत से उत्तरी भारत की ओर मानॅसून की अवधि घटती है।
2. उत्तरी भारत के मैदानों में वार्षिक वृष्टि की मात्र पूर्व से पश्चिम की ओर घटती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/है?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2