इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020

अंतर्राष्ट्रीय संबंध

दिवस 11

  • 30 Jul 2020
  • 2 min read

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020 के आर्टिकल पेज पर आपका स्वागत है। इस पेज पर हम आपको 3 सुविधाएँ उपलब्ध कराएँगे:

  • रीविज़न के लिये टॉपिक्स की एक सूची।
  • यदि आवश्यक हो तो टॉपिक्स पर एक संक्षिप्त चर्चा।
  • इन टॉपिक्स को तैयार करने के लिये विभिन्न स्रोतों के लिंक।
पेज पर सूचीबद्ध किसी भी टॉपिक के बारे में संशय की स्थिति में आप कमेंट्स में इसके बारे में पूछ सकते हैं, हम आपके संशय को दूर करने का बेहतर प्रयास करेंगे। इसके अलावा, हम वेब आधारित अन्य शिक्षण स्रोतों जैसे वेबसाइट या वीडियो के लिंक भी शेयर कर सकते हैं अथवा आपके लिये पुस्तकें, डाक्यूमेंट्स आदि संदर्भित कर सकते हैं।
कृपया अपने साथी अभ्यर्थियों के प्रति सौहार्दपूर्ण रहें तथा संशय-समाधान से संबंधित इन संवादों का उपयोग स्पष्ट रूप से इसके निर्दिष्ट उद्देश्यों के लिये ही करें।

भारत और इसके पड़ोसी देश 

यह प्रारंभिक परीक्षा के लिये सबसे डायनेमिक विषय है, क्योंकि इससे संबंधित अधिकांश प्रश्न वर्तमान मामलों पर आधारित हो सकते हैं। इससे पूछे जाने वाले प्रश्न समाचारों में रहे विभिन्न देशों की भौगोलिक स्थितियों, हाल के समझौतों या संघर्ष अथवा ऐतिहासिक दृष्टिकोण से संबंधित हो सकते हैं। इसलिये इस विषय में अच्छा ज्ञान होना अभ्यर्थियों से अपेक्षित है। नीचे दिये गए आर्टिकल लिंक्स के माध्यम से कोई भी अभ्यर्थी भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित सभी प्रमुख मामलों व घटनाओं से अवगत हो सकता है।

भारत-चीन का टकराव

भारत-चीन मामलों पर विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. कभी-कभी समाचार पत्रों में देखा जाने वाला ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ किसके मामलों के संदर्भ में आता है? (2016)

(a) अफ्रीकी संघ

(b) ब्राज़ील

(c) यूरोपीय संघ

(d) चीन


प्र. कभी-कभी समाचार पत्रों में उल्लिखित पदत “टू-स्टेट सोल्यूशन” किसकी गतिविधियों के संदर्भ में आता है? (2018)

(a) चीन

(b) इज़राइल

(c) इराक

(d) यमन


भारत-अफगानिस्तान संबंध

भारत-अफगानिस्तान संबंधों पर आधारित विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2018)

कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित शहर                 देश 

1. अलेप्पो                                                -           सीरिया
2.किरकुक                                                -           यमन
3. मोसुल                                                 -           फिलिस्तीन
4. मजार-ए-शरीफ                                      -           अफगानिस्तान

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं:

(a) केवल 1 और 2 

(b) केवल 1 और 4

(c) केवल 2 और 3

(d) केवल 3 और 4


हिंद महासागर कूटनीति

हिंद महासागर कूटनीति पर आधारित विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. भू-युद्धनीति की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क्षेत्र होने के नाते दक्षिण-पूर्वी एशिया लंबे अंतराल और समय से वैश्विक समुदाय का ध्यान आकर्षित करता आया है। इस वैश्विक संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सी व्याख्या सबसे प्रत्ययकारी है?

(a) यह द्वितीय विश्व युद्ध का सक्रिय घटनास्थल था। 

(b) यह एशिया की दो शक्तियों चीन और भारत के बीच स्थित है। 

(c) यह शीत युद्ध की अवधि में महाशक्तियों के बीच परस्पर मुकाबले की रणभूमि थी। 

(d) यह प्रशांत महासागर और हिंद महासागर के बीच स्थित है और उसका चरित्र उत्कृष्ट समुद्रवर्ती है। 


प्र. क्षेत्रीय सहयोग के लिये 'हिंद महासागर रिम संघ' [इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (IOR-ARC)] के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2015)

1. इसकी स्थापना हाल ही में समुद्री डकैती की घटनाओं और तेल अधिप्लाव (ऑयल स्पिल्स) की दुर्घटनाओं के प्रतिक्रिया स्वरूप की गई है।
2. यह एक ऐसी मैत्री है जो केवल समुद्री सुरक्षा हेतु है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2


BBIN (बांग्लादेश,भूटान,भारत,नेपाल)

भारत-नेपाल संबंध

भारत-बांग्लादेश संबंध

भारत-भूटान संबंध 

BBIN (बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल) पर आधारित विगत वर्षों के प्रश्न

प्र.  सीमा प्रबंधन विभाग निम्नलिखित में से किस एक मंत्रालय का विभाग है? (2008)

(a) रक्षा मंत्रालय

(b) गृह मंत्रालय

(c) जहाजरानी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

(d) पर्यावरण और वन मंत्रालय


प्र. तीस्ता नदी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2017)

1. तीस्ता नदी का उद्गम वही है जो ब्रह्मपुत्र का है लेकिन यह सिक्किम से होकर बहती है।
2. रंगीत नदी का उत्पत्ति सिक्किम में होती है और यह तीस्ता नदी की एक सहायक नदी है।
3. तीस्ता नदी, भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है / हैं?

(a) केवल 1 और 3

(b) केवल 2 

(c) केवल 2 और 3  

(d) 1, 2 और 3


भारत और पश्चिम एशिया

भारत-ईरान

भारत-सऊदी अरब

भारत-तुर्की 

भारत-इज़राइल 

भारत और पश्चिम एशिया पर आधारित विगत वर्षों के प्रश्न

प्र.  भारत द्वारा चाबहार बंदरगाह को विकसित करने का क्या महत्त्व है? (2017)

(a) अफ्रीकी देशों के साथ भारत के व्यापार में अपार वृद्धि होगी।

(b) तेल उत्पादक अरब देशों के साथ भारत के संबंध सुदृढ़ होंगे।

(c) अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुँच के लिये भारत को पाकिस्तान पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।

(d) पाकिस्तान,इराक और भारत के बीच गैस पाइपलाइन का संस्थापन सुकर बनाएगा और उसकी सुरक्षा करेगा।


प्र  निम्नलिखित में से कौन ‘खाड़ी सहयोग परिषद’ का सदस्य नहीं है? (2016)

(a) ईरान

(b) सऊदी अरब

(c) ओमान

(d) कुवैत


प्र. योम किप्पर युद्ध कौन-से दलों.देशों के मध्य लड़ा गया था? (2008)

(a) तुर्की और ग्रीस के बीच

(b) सर्बो और क्रोएटों के बीच

(c) इज़राइल तथा अरब देशों जिनके अग्रणी मिस्त्र व सीरिया थे, के बीच

(d) ईरान और इराक के बीच


प्र. टर्की किनके मध्य स्थित है? 2014)

(a) काला सागर और कैस्पियन सागर

(b) काला सागर और भूमध्य सागर

(c) स्वेज की खाड़ी और भूमध्य सागर 

(d) अकाबा की खाड़ी और मृत सागर

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2