उत्तर प्रदेश
विश्व शेर दिवस 2025
- 11 Aug 2025
- 19 min read
चर्चा में क्यों?
10 अगस्त 2025 को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने गुजरात वन एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग से गुजरात के द्वारका ज़िले स्थित बरदा वन्यजीव अभयारण्य में विश्व शेर दिवस का आयोजन किया।
- यह कार्यक्रम एशियाई सिंह (Panthera leo persica) के संरक्षण हेतु चलाये जा रहे प्रोजेक्ट लायन के अंतर्गत प्राप्त उपलब्धियों के उत्सव के रूप में आयोजित किया गया।
मुख्य बिंदु
- शेर गणना
- मई 2025 के शेर गणना अनुमान (16वीं जनगणना) के अनुसार गुजरात में शेरों की संख्या वर्ष 2020 से 32% बढ़ी है, जो 674 से बढ़कर 891 हो गई है।
- बर्दा वन्यजीव अभयारण्य जो बड़े गिर शेर परिदृश्य का हिस्सा है, 17 एशियाई शेरों का आवास है।
- प्रोजेक्ट लायन के बारे में
- यह गुजरात के गिर परिदृश्य में एशियाई शेरों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिये वर्ष 2020 में लॉन्च किया गया।
- लक्षित क्षेत्र: आवास सुधार, पारिस्थितिकी तंत्र स्वास्थ्य और मानव-वन्यजीव संघर्ष शमन।
- प्रयुक्त प्रौद्योगिकियाँ:
- रेडियो कॉलर और कैमरा ट्रैप: शेर की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिये।
- GPS ट्रैकिंग: शेरों और वाहनों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने हेतु।
- स्वचालित सेंसर ग्रिड: इसमें वन्यजीव ट्रैकिंग के लिये चुंबकीय, गति और अवरक्त ताप सेंसर शामिल हैं।
- GIS-आधारित वास्तविक समय निगरानी: समयबद्ध विश्लेषण और संरक्षण प्रबंधन को सक्षम बनाने हेतु।
शेरों के बारे में मुख्य तथ्य
- शेर को दो उप-प्रजातियों में विभाजित किया गया है: अफ्रीकी शेर (Panthera leo leo) और एशियाई शेर (Panthera leo persica)।
- एशियाई शेर अफ्रीकी शेरों से थोड़े छोटे होते हैं।
- विशेषताएँ:
- शेर अपनी विशिष्ट विशेषताओं के लिये जाने जाते हैं, जिसमें नर शेरों में गहरे भूरे रंग का फर, गुच्छेदार पूँछ और अयाल शामिल हैं।
- ये सामाजिक प्राणी हैं और प्राइड नामक समूहों में रहते हैं। एक प्राइड में सामान्यतः कई मादाएँ, उनके शावक तथा कुछ वयस्क नर शामिल होते हैं।
- वितरण और आवास:
- शेर उप-सहारा अफ्रीका में पाये जाते हैं, जबकि एक छोटी आबादी भारत के गिर राष्ट्रीय उद्यान में पाई जाती है।
- संरक्षण स्थिति:
- IUCN रेड लिस्ट:
- अफ्रीकी सिंह — सुभेद्य (वैश्विक स्तर पर)
- एशियाई सिंह — सुभेद्य
- IUCN ग्रीन स्टेटस ऑफ स्पीशीज़ असेसमेंट: शेर: लार्जली डिप्लीटेड श्रेणी
- CITES: भारत की आबादी- परिशिष्ट-I; अन्य सभी आबादियाँ- परिशिष्ट-II
- वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972: अनुसूची-I और IV
- IUCN रेड लिस्ट:
- भारत में संरक्षण प्रयास: