दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

वन्यजीव सप्ताह 2025 समारोह

  • 04 Oct 2025
  • 14 min read

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने हरियाणा के मानेसर में नमो वन की आधारशिला रखने के साथ-साथ अरावली प्रजाति नर्सरी का उद्घाटन तथा वन्यजीव सप्ताह 2025 (2-8 अक्तूबर) का शुभारंभ किया।

मुख्य बिंदु

  • नमो वन
    • राज्य सरकार ने "नमो वन" विकसित करने के लिये हरियाणा में 75 स्थानों की पहचान की है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये सक्रिय रूप से वृक्षारोपण अभियान चला रही है।
    • नमो वन एक नई पर्यावरण अनुकूल पार्क पहल है जिसे प्रमुख शहरों में शुरू किया गया है, जो हरित स्थलों को बढ़ाने और शहरी स्थिरता को प्रोत्साहित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी प्रयास का हिस्सा है।
  • अरावली प्रजाति नर्सरी
    • यह नर्सरी स्वदेशी अरावली प्रजातियों के संरक्षण और पुनःरोपण के लिये समर्पित है, साथ ही हरित आवरण का विस्तार, जैवविविधता का संरक्षण तथा वन्यजीव आवासों का निर्माण भी करेगी।
  • सहयोगात्मक प्रयास
    • केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहयोग से ग्रीन अरावली एक्शन प्लान को दक्षिणी हरियाणा में लागू किया गया है। यह पहल चार राज्यों की अरावली पहाड़ियों तक फैली हुई है, जिसमें 29 चिह्नित ज़िलों में से पाँच हरियाणा में शामिल हैं।
  • वन्यजीव सप्ताह 2025:
    • वर्ष 1952 में संकल्पित, यह सप्ताह प्रतिवर्ष 2 से 8 अक्तूबर तक मनाया जाता है।
    • थीम 2025: सेवा पर्व- प्रकृति के प्रति सेवा और उत्तरदायित्व पर ध्यान केंद्रित करना
    • उद्देश्य: वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकीय संतुलन के बारे में व्यापक जागरूकता बढ़ाना।
  • महत्त्व:
    • यह जैवविविधता संरक्षण और पारिस्थितिकीय संतुलन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को सशक्त करता है।
    • यह पर्यावरणीय पहलों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
    • यह जलवायु कार्रवाई और स्थिरता के प्रति भारत की वैश्विक प्रतिबद्धताओं के अनुरूप है।

close
Share Page
images-2
images-2