दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

उत्तराखंड के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा

  • 09 Sep 2021
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

8 सितंबर, 2021 को उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने कार्यकाल से 2 वर्ष पहले पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा।

प्रमुख बिंदु

  • राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पिछले महीने 28 अगस्त को राज्य के राज्यपाल के रूप में अपने तीन वर्ष पूरे किये थे, उनके कार्यकाल में अभी भी दो साल बाकी थे। 
  • 64 साल की बेबी रानी मौर्य ने अपने पूर्ववर्ती कृष्ण कांत पॉल के पाँच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अगस्त 2018 में उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। 
  • वे पूर्व में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। 1995 से 2000 तक वे उत्तर प्रदेश में आगरा की मेयर रहीं, जबकि 2001 में वे राज्य समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य और 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं।
  • दलित नेता बेबी रानी मौर्य ने 2007 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एतमादपुर सीट से विजय प्राप्त की थी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow