प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2023

  • 25 Aug 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

24 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार पहली बार उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2023 का आयोजन कर रही है, जो ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 21 से 25 सितंबर, 2023 के बीच होगा।

प्रमुख बिंदु

  • उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2023 के तहत 21 से 25 सितंबर तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, साथ ही सेमिनार और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित होंगी।  
  • ट्रेड शो में अच्छा व्यापार करने वाले उत्पादकों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी में अलग-अलग सेक्टरों से जुड़े 2000 से अधिक उत्पादक और निर्यातक भाग लेंगे। 
  • इंडिया एक्सपो मार्ट के 15 हॉल में करीब 50 हज़ार वर्गमीटर में लगने वाली प्रदर्शनी में एक जनपद, एक उत्पाद जैसे बनारस की गुलाबी मीनाकारी व सिल्क, बांदा का सजर स्टोन, कन्नौज के इत्र, लखनऊ की चिकनकारी, मुरादाबाद का ब्रास वेयर और आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी भी प्रदर्शित की जाएगी।  
  • ट्रेड शो में लोगों का प्रवेश नि:शुल्क होगा, ताकि आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी हो सके। 
  • सरकार ने ज़िला स्तर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और प्रशासन को आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है। 
  • पहले अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिये स्कूल, कॉलेज, आरडब्ल्यूए, एओए और उद्यमियों का सहयोग लिया जाएगा।

 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2