ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


झारखंड

गिरिडीह के सरिया व बिरनी को केंद्रीय मंत्री ने दी जलापूर्ति योजनाओं की सौगात

  • 22 May 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

20 मई, 2023 को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह ज़िले के सरिया व बिरनी प्रखंड में जलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 

  • केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह ज़िले के सरिया प्रखंड क्षेत्र की अमनारी पंचायत अंतर्गत करनीडीह में 54 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली दो जलापूर्ति योजना क्रमश: अमनारी व कैलाटांड जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया।
  • इस योजना से अमनारी, परसिया व घुठियापेसरा पंचायत के एक दर्जन गाँव के 20 हज़ार 889 लोग लाभान्वित होंगे।
  • कैलाटांड जलापूर्ति योजना से कैलाटांड, मोकामो, बंदखारी तथा कुसमाडीह के एक दर्जन गाँव की लगभग 20 हज़ार की आबादी लाभान्वित होगी।
  • विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि 24 करोड़ से अमनारी व 30 करोड़ की लागत से कैलाटांड जलापूर्ति योजना पूरी होगी। इस योजना से क्षेत्र के हज़ारों लोग लाभान्वित होंगे एवं क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। 
close
Share Page
images-2
images-2