इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

खनिजों से राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में मिला रिकार्ड 12 हज़ार 941 करोड़ रुपए का खनिज राजस्व

  • 25 Apr 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

23 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश में संचालित खनिज गतिविधियों से 12 हज़ार 941 करोड़ रुपए का रिकार्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष की तुलना में 636 करोड़ रुपए अधिक है।

प्रमुख बिंदु

  • संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म जय प्रकाश मौर्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में मुख्यत: कोयला, लौह अयस्क, चूना पत्थर एवं बॉक्साइट खनिजों से राजस्व प्राप्त होता है।
  • लौह अयस्क से सर्वाधिक 3607 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है। खनिज कोयले से 3336 करोड़ रुपए, चूना पत्थर से 392 करोड़ रुपए एवं बॉक्साइट से 31 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ है।
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक खनिज राजस्व प्राप्ति के ज़िलों में दंतेवाड़ा से 6419 करोड़, कोरबा से 2361 करोड़, रायगढ़ से 1717 करोड़, बालोद से 760 करोड़, बलौदाबाज़ार से 315 करोड़, कांकेर से 286 करोड़ एवं सरगुजा ज़िले से 262 करोड़ रुपए खनिज राजस्व की प्राप्ति हुई है।
  • प्रदेश में प्राप्त होने वाले खनिज जहाँ राज्य में अधोसंरचनात्मक विकास, बिजली के उत्पादन, उद्योगों के संचालन में अपना योगदान दे रहे हैं, वहीं खनिज राजस्व राज्य के वित्तीय विकास में महत्त्वपूर्ण साझेदारी प्रदान कर रहा है।
  • विभाग के संयुक्त संचालक अनुराग दीवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन की नवीन नीति के तहत वर्ष 2015-16 में ई-नीलामी के माध्यम से आवंटित 02 मुख्य खनिज चूना पत्थर ब्लॉक्स यथा करही चंडी, ज़िला बलौदाबाज़ार-भाटापारा एवं केसला, ज़िला रायपुर में वर्ष 2022-23 में उत्पादन प्रारंभ हुआ है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2