प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

‘संसद में नीतीश कुमार’ पुस्तक का हुआ विमोचन

  • 07 Aug 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

4 अगस्त, 2023 को जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, पटना में ‘संसद में नीतीश कुमार’पुस्तक का विमोचन किया गया। 

प्रमुख बिंदु  

  • पुस्तक का संपादन समाजविज्ञानी जगनारायण सिंह यादव ने किया है तथा प्रकाशन दिल्ली के साहित्य संसद प्रकाशन ने किया है।  
  • इस पुस्तक में 1989 से 2005 तक नीतीश कुमार के सांसद और केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान संसद में विभिन्न मुद्दों पर दिये भाषण का संग्रह है।  
  • यह पुस्तक पाँच खंडों में है- पुस्तक के पहले खंड का नाम कृषि प्रधान भारत है। इसमें संसद में नीतीश द्वारा कृषि के बारे में दिये वक्तव्यों का संकलन है। दूसरे खंड का नाम भारतीय रेलवे है, इसमें नीतीश द्वारा रेलवे के बारे में दिये गए पाँच भाषण हैं। तीसरे खंड का नाम विकासशील भारत है, इसमें देश के बारे में नीतीश कुमार का नज़रिया है।  
  • चौथे खंड का नाम भारतीय समाज है, इसमें विभिन्न वर्गों की स्थिति के बारे में नीतीश कुमार के द्वारा किये गए ज़िक्र का उल्लेख है। अंतिम और पाँचवाँ खंड भारतीय राजनीति है। इसमें राजनीतिक स्थिति के बारे में नीतीश कुमार ने अपने भाषणों में ज़िक्र किया है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2