ध्यान दें:



State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

मसूरी में छठा क्षमता निर्माण कार्यक्रम

  • 11 Dec 2024
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में श्रीलंका समाजवादी गणराज्य के सिविल सेवकों के लिये छठा क्षमता निर्माण कार्यक्रम मसूरी में राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG) में शुरू हुआ।

मुख्य बिंदु

  • कार्यक्रम की अवधि एवं प्रतिभागी:
    • यह कार्यक्रम 9 से 20 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
    • इस कार्यक्रम में श्रीलंका के 40 मध्य-कैरियर सिविल सेवक भाग ले रहे हैं, जिनमें विभागीय सचिव, सहायक विभागीय सचिव, ज़िला सचिव तथा लोक प्रशासन, गृह मामले, कृषि एवं पशुधन तथा स्वास्थ्य जैसे प्रमुख मंत्रालयों के अधिकारी शामिल हैं।
    • प्रतिभागियों में श्रीलंका विकास प्रशासन संस्थान (SLIDA) के अधिकारी भी शामिल हैं।
    • कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और प्रशासन की व्यापक समझ प्रदान करना है।
  • सत्र निम्नलिखित पर केंद्रित होंगे:
  • कवर किये गये विषयों में शामिल हैं:
  • रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (RERA), जलवायु परिवर्तन प्रभाव, आधार
  • महत्त्वपूर्ण संस्थानों का क्षेत्रीय दौरा जैसे:
  • NCGG की वैश्विक प्रशिक्षण भूमिका:
    • वर्ष 2014 में स्थापित NCGG ने 214 वरिष्ठ श्रीलंकाई अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है।
    • इसने मलेशिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, केन्या, दक्षिण अफ्रीका और फिजी सहित 34 देशों के अधिकारियों को शासन प्रशिक्षण प्रदान किया है।

आयुष्मान भारत-PMJAY

  • पीएम-जेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है जो पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
  • फरवरी 2018 में लॉन्च की गई यह योजना द्वितीयक और तृतीयक देखभाल के लिये प्रति परिवार 5 लाख रुपए की बीमा राशि प्रदान करती है।
    • स्वास्थ्य लाभ पैकेज में सर्जरी, चिकित्सा और डे केयर उपचार, दवाओं और निदान की लागत शामिल है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2