इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश दिवस पर लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित हुए प्रदेश के प्रतिभाएँ

  • 25 Jan 2023
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

24 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा खेल की उपलब्धियों के लिये प्रदेश की प्रतिभाओं को लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के अवसर पर लक्ष्मण पुरस्कार, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार, कॉमनवेल्थ पुरस्कार विजेताओं को सम्मान एवं 16 लोगों को विवेकानंद यूथ अवार्ड दिये गए।
  • माटी कला बोर्ड खादी ग्रामोद्योग के तहत छह लोगों को भी मुख्यमंत्री और राज्यपाल के हाथों पुरस्कार दिया गया।
  • रानी लक्ष्मीबाई/लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित होने वाली कुल 12 प्रतिभाओं में लखनऊ के हैंडबाल खिलाड़ी मोहित यादव और कानपुर नगर की ज्योति शुक्ला तथा लखनऊ के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई शामिल हैं।
  • इसके अलावा पिछले साल ब्रिटेन के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले और प्रतिभाग करने वाले 14 खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें कामनथवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख, काँस्य पदक विजेता को 50 लाख और प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को पांच लाख रुपए की राशि के चेक दिये गए।
  • व्यक्तिगत श्रेणी में 10 युवाओं और 6 मंगल दल श्रेणी (महिला-पुरुष) को मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड 2021-22 से सम्मानित किया गया। इनमें लखनऊ के अमरेंद्र कुमार व रोहित कुमार कश्यप भी शामिल हैं।
  • सामूहिक श्रेणी के अंतर्गत युवक मंगल दल (पुरुष) प्रथम-द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिये अमेठी के भादर विकास खंड के सोनारी ग्राम पंचायत के युवक मंगल दल (अध्यक्ष श्रवण कुमार), अमरोहा के गंगेश्वरी विकास खंड के तरौली ग्राम पंचायत के युवक मंगल दल (अध्यक्ष नितेश नागर), भदोही के डीघ विकास खंड के बिहरोजपुर ग्राम पंचायत के युवक मंगल दल ( अध्यक्ष जीत नारायण) का चयन किया गया था ।
  • महिला मंगल दल में अमरोहा के धनौरा विकास खंड के नीलीखेड़ी ग्राम पंचायत की महिला मंगल दल (अध्यक्ष कोमल), अमेठी के मुसाफिरखाना विकास खंड के सादीपुर ग्राम पंचायत की महिला मंगल दल (अध्यक्ष पल्लवी), रायबरेली के डीह विकास खंड के टेकारी सहन ग्राम पंचायत की महिला मंगल दल (अध्यक्ष आशा) का चयन किया गया था।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची -

  • रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार
    • वर्ष 2021 - सामान्य वर्ग: ज्योति शुक्ला (कानपुर, हैंडबाल), नेहा कश्यप (मेरठ, वुशू)
    • वर्ष 2020-21 - वेटरन वर्ग: तरुणा शर्मा (मेरठ, जूडो)
    • वर्ष 2021-22 - सामान्य वर्ग: मनीषा भाटी (गौतमबुद्धनगर, वुशु)
  • लक्ष्मण पुरस्कार
    • वर्ष 2020-21 - सामान्य वर्ग: मोहित यादव (लखनऊ)
    • वर्ष 2020-21 - वेटरन वर्ग: राहुल सिंह (वाराणसी, हाकी), जनार्दन सिंह (गाजीपुर, कुश्ती )
    • वर्ष 2021-22 - वेटरन वर्ग: मो. आरिफ (गोरखपुर, हाकी), राधेश्याम सिंह (आजमगढ़, एथलेटिक्स)
    • वर्ष 2021-22 - दिव्यांगजन वर्ग: सुहास एलवाई (पैरा बैडमिंटन, लखनऊ), विवेक चिकारा (मेरठ, तीरंदाजी), दीपेंद्र सिंह (संभल शूटिंग)।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2