ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


बिहार

स्वच्छ सर्वेक्षण, 2021

  • 22 Nov 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

20 नवंबर, 2021 को आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी की गई स्वच्छ सर्वेक्षण, 2021 की राज्यों की रैंकिंग में बिहार को 17वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रमुख बिंदु 

  • इस रैंकिंग में बिहार को नागालैंड के साथ संयुक्त रूप से 17वाँ स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसे 24वाँ स्थान प्राप्त हुआ था।
  • राज्यों की रैंकिंग में छत्तीसगढ़ प्रथम एवं पश्चिम बंगाल अंतिम स्थान (28वाँ) पर हैं।
  • वहीं 10 लाख से ज़्यादा की आबादी वाले शहरों की सूची में कुल 48 शहरों में राज्य की राजधानी पटना को 44वीं रैंक प्राप्त हुई है, जबकि पिछली बार इसे 47वीं रैंक (अंतिम) प्राप्त हुई थी।
  • 50 हज़ार से 1 लाख की आबादी वाले शहरों की सिटीज़न फीडबैक कैटेगरी में बिहार के सुपौल को देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
  • गंगा किनारे के 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की सूची में मुंगेर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जबकि राजधानी पटना तीसरे स्थान पर है।
  • गंगा किनारे एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की सूची में सोनपुर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • विदित हो कि मध्य प्रदेश में इंदौर शहर लगातार 5वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है।
close
Share Page
images-2
images-2