इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

सुशील मोदी और विवेक ठाकुर बनाए गए संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष

  • 30 Aug 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय समिति का अध्यक्ष और भाजपा सांसद विवेक ठाकुर को शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल संबंधी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • राज्यसभा के सभापति ने लोकसभा अध्यक्ष के परामर्श से, राज्यसभा सभापति के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आठ विभाग-संबंधित संसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया है।
  • इसमें बिहार से आने वाले कई राज्यसभा और लोकसभा सांसदों को जगह दी गई है। वहीं आठ में से 2 संसदीय स्थायी समितियों के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी बिहार के दो सांसदों क्रमश: सुशील कुमार मोदी और विवेक ठाकुर को दी गई है।
  • वहीं, लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान को उद्योग समिति में सदस्य बनाया गया है।
  • वर्तमान में 24 विभाग संबंधी स्थायी समितियाँ हैं। इनमें से प्रत्येक समिति में 31 सदस्य हैं, जिनमें से 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा से हैं। ऐसे में अब आठ डीआरएससी का पुनर्गठन किया गया है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2