ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया ध्यानचंद म्यूजियम का लोकार्पण

  • 30 Aug 2023
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद म्यूजियम का झाँसी में लोकार्पण किया। साथ ही यहाँ पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

प्रमुख बिंदु

  • इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहाँ हॉकी ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान किया तथा खेल दिवस पर होने वाले हॉकी मैच का शुभारंभ किया।
  • हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम रानी लक्ष्मीबाई पार्क में 19 करोड़ रुपए की लागत से मेयर ध्यानचंद म्यूजियम बनाया गया है।
  • हॉकी को समर्पित यह देश का पहला म्यूजियम है। इसमें मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़ी स्मृतियाँ, घटनाएँ एवं भारतीय हॉकी की विभिन्न जानकारियाँ डिजिटल माध्यम से दिखाई जाएंगी।
  • इसको 20 से अधिक ज़ोन में बाँटा गया है, जिसका प्रत्येक ज़ोन अपने आपमें अलग और अद्भुत है। यह जनता के लिये एक सितंबर से खोला जाएगा।

close
Share Page
images-2
images-2