ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


झारखंड

स्कॉच पुरस्कार

  • 20 Dec 2021
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

18 दिसंबर, 2021 को झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को नई दिल्ली में एक समारोह में स्कॉच फाउंडेशन द्वारा लोक सेवा के लिये स्कॉच पुरस्कार प्रदान किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • स्कॉच फाउंडेशन के समीर कोचर ने कहा कि अरुण कुमार सिंह द्वारा औद्योगिक विकास, वाणिज्यिक कर, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, कृषि, जल संसाधन, शहरी विकास, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्र में किये गए कार्यों के लिये उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • कोविड की पहली लहर के दौरान पीडीएस और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन सहित खाद्य और नागरिक आपूर्ति में तथा कोविड की खतरनाक दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग में इनका अनुकरणीय एवं पेशेवर संचालन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
  • गौरतलब है कि स्कॉच अवार्ड्स को भारत का सर्वोच्च स्वतंत्र सम्मान माना जाता है और इसके प्राप्तकर्त्ताओं में बीस साल के इतिहास में नियामक, सचिव, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री रहे हैं।
close
Share Page
images-2
images-2