प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

देवघर में खुला संथाल परगना का पहला CNG स्टेशन

  • 04 Apr 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

1 अप्रैल, 2023 को झारखंड के गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने देवघर-सारवां रोड स्थित कुंडा में संथाल परगना का पहला प्राकृतिक गैस आधारित सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बताया कि सीएनजी भविष्य का ईंधन है और पूरी दुनिया में पर्यावरण बचाने का माहौल है। इसलिये पर्यावरण को बचाने के लिये यह सीएनजी कारगर होगा।
  • महानगरों की तर्ज पर छोटे शहरों में प्राकृतिक गैस की सुविधा लोगों को देने की वजह से ही पहला सीएनजी स्टेशन देवघर में खुला है। जल्द ही एचपीसीएल संथाल परगना के सभी शहरों में पाइप से घर-घर गैस की आपूर्ति करेगी। अगले दो वर्षों तक इस प्रमंडल के सभी पेट्रोल पंपों में सीएनजी स्टेशन भी खुलेंगे।
  • विदित है कि देवघर में लीथियम का बड़ा भंडार होने की घोषणा अगले छह माह से एक वर्ष के अंदर भारत सरकार कर सकती है। लीथियम का भंडार जम्मू-कश्मीर में मिल चुका है। दूसरे देशों पर पेट्रोलियम पदार्थों के लिये निर्भरता भारत सरकार अब खत्म करने की दिशा में है।
  • पाइप से घर-घर गैस की आपूर्ति होने से सिलिंडर पर निर्भरता व गैस की चोरी की समस्या खत्म होगी। 2024 से पहले पाइप से घर-घर गैस की सुविधा गृहिणियों को मिलेगी। सासंद ने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने वाहन में सीएनजी कीट लगवाए, ताकि उनके परिचालन पर खर्च कम हो सके।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2