इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

साहित्यकार सम्मान योजना

  • 01 Nov 2021
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

31 अक्टूबर, 2021 को हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2020 के लिये विभिन्न सम्मानों हेतु साहित्यकारों का चयन कर लिया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • अकादमी द्वारा समग्र लेखन के लिये राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किये जाने वाला आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 7 लाख रुपए) के लिये राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कथाकार, उपन्यासकार ज्ञानप्रकाश विवेक (बहादुरगढ़) का चयन किया गया है।
  • महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 5 लाख रुपए) सुपरिचित कवि एवं समालोचक डॉ. सुभाष रस्तोगी (अंबाला छावनी) को दिया जाएगा।
  • पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान (2.50 लाख रुपए) के लिये हिन्दी एवं हरियाणवी के प्रसिद्ध रचनाकार हरिकृष्ण द्विवेदी (कुरुक्षेत्र) का चयन किया गया है। 
  • हिन्दी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिये सुपरिचित कवि अमरजीत अमर (चंडीगढ़) को बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान (2 लाख रुपए) प्रदान किया जाएगा। 
  • हिन्दी पत्रकारिता के लिये दिये जाने वाले लाला देशबंधु गुप्त सम्मान (2 लाख रुपए) के अंतर्गत दैनिक ट्रिब्यून के वरिष्ठ संपादक राजकुमार सिंह (चंडीगढ़) का चयन किया गया है।
  • हरियाणवी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये सरोज दहिया (सोनीपत) को जनकवि मेहर सिंह सम्मान (2 लाख रुपए) के लिये चुना गया है।
  • राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने के लिये दिया जाने वाला हरियाणा गौरव सम्मान (2 लाख रुपए) सविता चड्ढ़ा (दिल्ली) को दिया गया है।
  • अकादमी के श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान (2 लाख रुपए) के लिये वरिष्ठ कथाकार कमलेश चौधरी (कुरुक्षेत्र) का चयन किया गया है।  
  • युवा पीढ़ी को सृजनात्मक लेखन के लिये प्रोत्साहित करने हेतु आरंभ किये गए स्वामी विवेकानंद स्वर्ण जयंती युवा लेखक सम्मान (50 हज़ार रुपए) के लिये सुश्री नंदिनी (रेवाड़ी) का चयन किया गया है।
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वर्ण जयंती युवा लेखक सम्मान (50 हज़ार) के लिये पंकज सोनी (भिवानी) का चयन किया गया है।
  • गौरतलब है कि युवा साहित्यकारों के प्रोत्साहन के लिये अकादमी द्वारा वर्ष 2021 से 15 नए पुरस्कार आरंभ किये गए हैं तथा युवा लेखक सम्मान के अंतर्गत दिये जाने वाले सम्मानों की संख्या दोगुनी करते हुए सम्मान राशि भी 50 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी गई है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2