ध्यान दें:



State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

रुद्रस्त्र - एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी

  • 11 Aug 2025
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

भारतीय रेलवे ने भारत और एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी रुद्रस्त्र (4.5 किलोमीटर) के सफल परीक्षण के साथ एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

मुख्य बिंदु

  • मालगाड़ी के बारे में:
    • 7 अगस्त 2025 को, पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) डिवीज़न ने उत्तर प्रदेश के चंदौली के गंजख्वाजा स्टेशन और झारखंड के गरहवा स्टेशन के बीच एक ट्रायल का संचालन किया, जिसमें 40.5 किमी/घंटा की औसत गति से 5 घंटे 10 मिनट में 209 किमी की दूरी तय की गई।
    • 354 वैगनों वाली छह बॉक्सएन रेकों वाली यह ट्रेन सात इंजनों से संचालित थी, जिसमें दो इंजन आगे और हर 59 बोगियों के बाद एक इंजन था।
    • प्रत्येक वैगन में लगभग 72 टन माल था, जो भारतीय रेल के इतिहास में एक बार में ले जाए गए सबसे बड़े माल भार को दर्शाता है।
    • यह रेलगाड़ी गंजख्वाजा से सोननगर तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) पर चली और फिर गढ़वा रोड तक सामान्य ट्रैक पर चली।
  • महत्त्व:
    • रुद्रास्त्र को एक एकीकृत प्रणाली के रूप में चलाने से लॉजिस्टिक खर्चों में कमी, ट्रेन क्षमता में वृद्धि और भारत में माल परिवहन की गति एवं दक्षता में सुधार होगा।

    close
    Share Page
    images-2
    images-2