इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

राजीविका की महिलाओं के जैविक उत्पादों का होगा प्रमाणीकरण

  • 26 May 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

24 मई, 2022 को राजीविका के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिये राजीविका और राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए।

प्रमुख बिंदु

  • इस एमओयू के तहत राजीविका के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित जैविक उत्पादों का प्रमाणीकरण राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था द्वारा किया जाएगा।
  • राजीविका द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा आठ ज़िलों के 19 ब्लॉक के 353 गाँवों में 2780 हेक्टेयर में जैविक खेती की जाएगी।
  • महिला किसानों के जैविक उत्पादों का प्रमाणीकरण होने से प्रमाणित जैविक उत्पादों का विपणन करने में आसानी होगी। इससे इन जैविक उत्पादों की उत्पादक महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की राह प्रशस्त होने के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • राजस्थान बीज एवं प्रमाणीकरण संस्था स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जैविक खेती व प्रमाणीकरण में तीन वर्ष तक सहयोग प्रदान करेगी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2