ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


झारखंड

रायडीह के मांदर को मिलेगा जीआई टैग

  • 11 Jul 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के गुमला ज़िले के रायडीह प्रखंड स्थित जरजट्टा गाँव के मांदर को जीआई टैग मिलेगा। 

प्रमुख बिंदु  

  • गुमला ज़िले के उपायुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि जरजट्टा गाँव के मांदर को पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मांदर को जीआई टैग दिलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे इस मांदर की पहचान पूरे देश में बनेगी और प्रखंड रायडीह व ज़िला गुमला को मांदर के नाम से भी जाना जाएगा। 
  • उपायुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि गाँव में एक केंद्र भी बनेगा, जहाँ गाँव के लोग सामूहिक रूप से समूह बनाकर मांदर बनाने का कार्य करेंगे। आसानी से अपने हाथों से बना मांदर को बेच पाएंगे और अपनी आमदनी बढ़ा पाएंगे।  
  • विदित है कि मांदर झारखंड का प्राचीन और अत्यंत लोकप्रिय वाद्य है। इसे यहाँ लगभग सभी समुदाय के लोग बजाते हैं।  

close
Share Page
images-2
images-2