इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन औद्योगिक क्षेत्र में डेढ़ हज़ार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

  • 09 Aug 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

8 अगस्त, 2022 को कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी विनोद अग्रवाल ने भेंटकर प्रदेश में 1,500 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश की जानकारी दी। 

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री चौहान को प्रस्तावित परियोजना की प्रति सौंपते हुए विनोद अग्रवाल ने कंपनी की वर्तमान इकाइयों के क्षमता विस्तार के लिये तैयार परियोजना प्रस्ताव से अवगत करवाया।
  • वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड द्वारा प्रदेश में वर्ष 1986 में पहली इकाई लगाई गई थी। वर्तमान में पीथमपुर और बागरोदा में 8 इकाइयाँ संचालित हैं, जिनमें 32,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार प्राप्त हो रहा है।
  • मध्य प्रदेश की 110 ऑटो कंपोनेंट इकाइयों द्वारा कंपनी की सभी यूनिट्स में सामग्री की आपूर्ति की जाती है। इकाइयों की वर्तमान क्षमता के विस्तार के लिये नवीन उत्पाद निर्माण प्रस्तावित है।
  • मुख्यमंत्री चौहान ने कंपनी के एमडी को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा कंपनी को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। निर्धारित नीति के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे उद्योग आज की आवश्यकता है और इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोज़गार भी प्राप्त होगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow