इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किया

  • 12 Jan 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

10 जनवरी, 2023 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रिलियेंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में तीन दिवसीय 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का समापन किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किये।

प्रमुख बिंदु

  • कार्यक्रम में गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशेष रूप से शामिल हुए।
  • राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मान प्रवासी भारतीयों को दिये जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है। यह उनके भारत और अन्य देशों के लिये किये गए कार्यों और योगदान को प्रदर्शित करता है।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहाँ प्रवासी भारतीयों ने नमो ग्लोबल पार्क में पौधे भी लगाए हैं। अतिथियों को क्यू आर कोड दिये गए हैं, जिसमें वे रोपे गए पौधे की देख-रेख की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रवासी भारतीय हैं-
    • सामुदायिक कल्याण- डॉ. मोहम्मद इरफान अली (राष्ट्रपति, गुयाना), डॉ. कन्नन अम्बलम (इथोपिया), सुश्री रीना विनोद पुष्करना (इजराइल), परमानंद सुखमल दासवानी (कांगो), मोहनलाल हीरा (दक्षिण अफ्रीका), सिवकुमार नादेसन (श्रीलंका), डॉ. देवचंद्रभोस शर्मा (सूरीनाम)।
    • सामुदायिक कल्याण तथा मेडिसिन- डॉ. अमल कुमार मुखोपाध्याय (जर्मनी), डॉ. एलेक्सजेंडर जॉन (ब्रुनेई)।
    • सामुदायिक कल्याण तथा व्यापार- अमित कैलाशचंद्र लाथ (पोलैंड), संजय कुमार शिव भाई पटेल (दक्षिण सूडान), डॉ. दर्शन सिंह धालीवाल (अमेरिका), सिद्धार्थ बालचंद्रन (संयुक्त अरब अमीरात)।
    • विज्ञान, तकनीक और शिक्षा- प्रोफेसर जगदीश चंद्रपति (आस्ट्रेलिया), डॉ. अर्चना शर्मा (स्विट्जरलैंड)।
    • शिक्षा- संजीव मेहता (भूटान), सुश्री मक्सूदा सर्फी श्योटानी (जापान), डॉ. राजागोपाल (मेक्सिको)।
    • शिक्षा तथा सामुदायिक कल्याण- जस्टिस फ्रैंक ऑर्थर सीपरसाद (त्रिनिदाद और टोबेगो)।
    • कला-संस्कृति- दिलीप लुंडो (ब्राज़ील), डॉ. वैकुंटम अबयर लक्ष्मणम (कनाडा), डॉ. जुगेन्नदर सिंह निजर (क्रोएशिया)।
    • सूचना प्रौद्योगिकी- प्रोफेसर रामजी प्रसाद (डेनमार्क)।
    • व्यापार- पीयूष गुप्ता (सिंगापुर), अशोक तिवारी (उज्बेकिस्तान)।
    • मीडिया- चंद्रकांत पटेल (यूनाइटेड किंगडम)।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow