इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

प्रतिस्मृति: एलुमनी रीयूनियन 2021

  • 20 Aug 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

19 अगस्त, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्य आतिथ्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा ‘प्रतिस्मृति: एलुमनी रीयूनियन 2021’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुरुक्षेत्र पूर्व छात्र संघ (कुक्का) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें 21 से अधिक देशों से पूर्व छात्र भौतिक और ऑनलाइन रूप में शामिल हुए।
  • इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व छात्र पंजीकरण पोर्टल Kukaa.ac.in, एक बहुउद्देश्यीय खेल हॉल और पूर्व छात्रों के लिये अन्य शैक्षिक कार्यक्रमों का भी उद्घाटन किया। साथ ही, उन्होंने आज़ादी का अमृत महोत्सव के लिये एक जिंगल भी लॉन्च किया
  • उन्होंने विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत केजी-टू-पीजी स्कीम और नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिये चलाए जाने वाले जापानी भाषा के सर्टिफिकेट एंड डिप्लोमा कोर्स, बीबीए ऑनर्स तथा एमटेक डिफेंस टेक्नोलॉजी कोर्स को लॉन्च किया।
  • मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) में जापानी भाषा पाठ्यक्रम का अध्ययन करने के लिये पहले छात्र के रूप में नामांकन करेंगे।
  • गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की आधारशिला भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 11 जनवरी, 1957 को रखी थी। समय के साथ, केयू ने एक बहु-विषयक संस्थान के रूप में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हरियाणा का पहला ए प्लस ग्रेड विश्वविद्यालय बनकर केयू ने प्रदेश और देश में गौरव हासिल किया है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2